फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shiv pooja

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़

Mon, 22 Jul 2019 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Shiv pooja
सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिर में शिव‌लिंग पर जल चढाते भक्तजन।
शिमला। सावन माह के पहले सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की खूब भीड़ उमड़ी। मिडिल बाजार शिव मंदिर में भक्तों के लिए मंदिर के कपाट सुबह साढ़े पांच खोल दिए गए। मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों ने यहां पर ओम नम: शिवाय का पहले जाप किया और फिर पंचामृत से अभिषेक।
विज्ञापन

शहर के लिफ्ट स्थित शिव मंदिर, मिडिल बाजार, कालीबाड़ी, पंथाघाटी और विकासनगर स्थित शिव मंदिरों को भी आकर्षक फूलों से सजाया गया था।सोमवार सुबह से भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ मंदिरों में उमड़ी रही। भक्तों ने हाथों में दूध, बिल्व पत्र, भांग और धतूरा शिव को अर्पित किया। मिडिल बाजार मंदिर के पंडित हेमराज शर्मा ने बताया कि इस महीने में पूजा करने से भक्तों को विशेष फल प्राप्त होता है। मंदिर में शाम साढ़े पांच बजे से रात पौने सात बजे तक महामृत्जंय का हवन होगा। इस हवन में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी हवन करेंगी। इसके अलावा मंदिर में रोजाना भजन कीर्तन किए जाएंगे। सावन की शिवरात्रि पर कांवड़ों द्वारा हरिद्वार से लाए गंगाजल से शिव का अभिषेक होगा। मान्यता है कि सावन के महीने में माता पार्वती ने शिव प्राप्ति के लिए बारिश में भीगकर पूजा की थी। इस पूजा के बाद माता पार्वती को शिव की प्राप्ति हुई थी।
विज्ञापन

नशे से दूर रहें लोग
पंडित ललित शर्मा ने कहा कि सावन के महीने में कुछ युवा भांग का नशा करते हैं और उनका मानना इससे भगवान शिव खुश होते हैं। लेकिन यह भगवान शिव की बदनामी होती है। सावन का महीना सबसे शुद्ध महीना माना जाता है और इस महीने में हर तरह के नशे से दूर रहना चाहिए। भगवान की पूजा अर्चना करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed