फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Summer Festival 2024 Daler Mehndi in the last cultural evening

Shimla Summer Festival 2024: ग्रीष्मोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में दलेर मेहंदी के गानों पर जमकर नाचे लोग

Wed, 19 Jun 2024 12:24 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 19 Jun 2024 12:24 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पर दिलेर मेहंदी रात 10:30 बजे स्टेज पर पहुंचे और उन्होंने 12 बजे तक गाने गाकर लोगों का दिल जीता। 
 

विज्ञापन
Shimla Summer Festival 2024 Daler Mehndi in the last cultural evening
अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के अंतिम दिन रिज मैदान पर उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पर पंजाबी भांगड़े पर शिमलावासी जमकर थिरके। दलेर मेहंदी ने रिज मैदान पर खइके पान बना रस वाला और इश्क तेरा तड़पाओ गाना भी गाया। दिलेर मेहंदी रात 10:30 बजे स्टेज पर पहुंचे और उन्होंने 12 बजे तक गाने गाकर लोगों का दिल जीता। इसके अलावा उन्होंने तारा...रारा, छुई मुई....सहित कई गाने गाए। आखिरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री ने ग्रीष्मोत्सव 2024 की स्मारिका का विमोचन भी किया। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने मुख्य अतिथि स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न भेंट किए।

विज्ञापन




ग्रीष्मोत्सव में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का आयोजन भी किया गया। इसमें बाल आश्रम टूटीकंडी, बाल आश्रम मशोबरा के छात्र-छात्राओं ने भी प्रस्तुति दी। स्थानीय कलाकारों ने भी फिल्मी गीतों पर श्रोताओं से जमकर वाहवाही बटोरी। इस मौके पर पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, कमांडर आरट्रैक लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, जनरल ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल डीएस कुशवाह, विधायक विनोद कुमार, रीना कश्यप, महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, एचपीआईडीसी के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, एसपी संजीव कुमार गांधी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, एमसी आयुक्त भूपेंद्र अत्री, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा और सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्होंने भी दी प्रस्तुति
ग्रीष्मोत्सव में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला (एनजेडसीसी) के कलाकारों ने बहरूपिया, कच्ची घोड़ी और कठपुतली की प्रस्तुतियां दीं। आखिरी दिन राजकीय उच्च पाठशाला कैथू, चैप्सली स्कूल शिमला, एनजेडसीसी पटियाला उत्तराखंड (जोनसारी नृत्य) पंजाब, एनजेडसीसी पटियाला पंजाब (भांगड़ा और जिंदुआ), एनजेडसीसी पटियाला उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा (बरसाना की होली, मयूर नृत्य) प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा अनुमोदित कलाकार अरविंद सिंह राजपूत, नरेंद्र नीट्टू, अजय चौहान, अज्जू तोमर, अभिज्ञ द बैंड, डॉ. महेंद्र राठौर तथा कुमार साहिल ने भी प्रस्तुतियां दीं। मंच का संचालन पूजा चैधरी, विनोद कुमार, आरजे शालिनी और मुनीश ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed