{"_id":"61c4b168244098224207ed10","slug":"shimla-police-make-traffic-plan-for-new-year-shimla-news-sml394453789","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूरिस्ट वाहनों की आमद बढ़ी तो पांच सड़कें बनेगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूरिस्ट वाहनों की आमद बढ़ी तो पांच सड़कें बनेगी पार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैलानियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर पुलिस ने बनाया प्लान, प्रशासन से मंजूरी का इंतजार
अधिसूचना जारी होने के बाद लागू होगी व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। क्रिसमस और न्यू ईयर सैलिब्रेशन के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों के शिमला पहुंचने की संभावना के चलते शिमला पुलिस ने शहर की पांच प्रतिबंधित सड़कों को बतौर पार्किंग इस्तेमाल करने की योजना बनाई है।
प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए जिला प्रशासन को भेजा है। जिला प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद पर्यटक वाहनों को इन सड़कों पर पार्क कर सकेंगे। क्रिसमस से पहले ही शिमला में पर्यटक वाहनों की आमद बढ़ गई है। रोजाना करीब 5000 पर्यटक वाहन शोघी बैरियर से शहर में प्रवेश कर रहे हैं।
सामान्य दिनों में यह संख्या 2000 से 2500 रहती है। वीकेंड पर क्रिसमस के चलते शहर में पहुंचने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़कर 8 से 10 हजार पहुंचने की संभावना है। शहर में महज 5000 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है। ऐेसे में पर्यटक वाहन सर्कुलर रोड सहित शहर की मुख्य सड़कों पर खड़े न हो इसके लिए प्रतिबंधित सड़कों को पार्किंग के लिए खोलने का प्रस्ताव बनाया है।
विज्ञापन
पार्किंग फुल होने पर होगा सड़कों का इस्तेमाल
डीएसपी ट्रैफिक अजय भारद्वाज ने बताया कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर अधिक संख्या में टूरिस्ट वाहनों के शिमला पहुंचने पर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रखने के लिए शहर की पांच प्रतिबंधित सड़कों को बतौर पार्किंग इस्तेमाल करने की मंजूरी के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है। शहर की मौजूदा पार्किंग फुल होने के बाद इन सड़कों पर वाहन पार्क करवाए जाएंगे।
पार्किंग के लिए इन सड़कों
को खोलने का है प्रस्ताव
1 कैनेडी चौक से एजी ऑफिस
2 शैलेडे चौक से छोटा शिमला
3 चौड़ा मैदान से एडवांस स्टडी, एवॉलॉज
4 संजौली चौक से डेंटल अस्पताल
5 राजभवन से हिमफेड पेट्रोल पंप
लोगों के लिए होगी हर व्यवस्था : आदित्य
डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि शहर के लोगों और बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों की सुविधा के मद्देनजर हर जरूरी कदम उठाया जाएगा। पुलिस प्रशासन का प्रस्ताव मिलने पर इसके कानूनी पहलुओं की जांच परख कर तुरंत निर्णय लेंगे।