{"_id":"6a3a0aa1c91167479204dd0e","slug":"shimla-consumer-commission-orders-apple-reseller-refund-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: बुकिंग पर नहीं मिला आईफोन, 15 हजार रुपये देने का आदेश; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: बुकिंग पर नहीं मिला आईफोन, 15 हजार रुपये देने का आदेश; जानें पूरा मामला
Tue, 23 Jun 2026 09:55 AM IST
Ankesh Dogra
रुचि सांख्यान, शिमला।
रुचि सांख्यान, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 23 Jun 2026 09:55 AM IST
सार
शिमला जिला उपभोक्ता आयोग ने आईफोन 12 प्रो की बुकिंग के लिए जमा 5,000 रुपये की एडवांस राशि वापस नहीं करने पर आईवेंट एप्पल प्रीमियम रीसेलर को 15,000 रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया। इसमें 5,000 रुपये रिफंड और 10,000 रुपये मुआवजा व कानूनी खर्च शामिल हैं। पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग शिमला ने सेवा में कोताही और अनुचित व्यापार व्यवहार अपनाने के मामले में मॉल रोड स्थित आईवेंट एप्पल प्रीमियम रीसेलर के खिलाफ फैसला सुनाया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. बलदेव सिंह और सदस्य निधि शर्मा की पीठ ने स्टोर प्रबंधन को उपभोक्ता से ली गई 5,000 रुपये की एडवांस राशि लौटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मानसिक परेशानी और कानूनी खर्च के लिए 10,000 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। शिमला निवासी निहारिका ने 24 अक्तूबर 2020 को आईवेंट एप्पल स्टोर से आईफोन 12 प्रो खरीदने के लिए 5,000 रुपये जमा कर बुकिंग करवाई थी।
विज्ञापन
स्टोर ने जल्द फोन उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया था, लेकिन फोन नहीं मिला। बाद में स्टोर ने दावा किया कि एडवांस राशि को दो एप्पल 20 वॉट यूएसबी-सी पावर एडाप्टर और एक ग्रिप क्लियर केस के बिल में समायोजित कर दिया गया है। शिकायतकर्ता ने इसका विरोध करते हुए कहा कि उन्होंने कोई सामान खरीदा ही नहीं था। जिला उपभोक्ताआयोग ने माना कि स्टोर प्रबंधन अपने पक्ष में कोई ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर पाया। इसके बाद आयोग ने 45 दिन के भीतर कुल 15,000 रुपये भुगतान करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
चिट्टा तस्करी मामले में संजौली का युवक बरी
विशेष न्यायाधीश (वन) शिमला अजय मेहता की अदालत ने 11.25 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में संजौली के उज्लश गुप्ता को बरी कर दिया है। पुलिस अदालत में आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं पेश कर पाई। अदालत में गवाहों ने बयान भी विरोधाभासी दिए। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने रिकॉर्ड पर नहीं लिया, जिससे पूरी बरामदगी संदिग्ध हो गई। पुलिस का दावा था कि 26 अप्रैल 2023 की रात शोघी बैरियर पर नाके के दौरान आरोपी की गाड़ी से 11.25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था।
विज्ञापन
Trending Videos
हेरोइन तस्करी के आरोपी को मिली जमानत
तारादेवी में कार से हेरोइन बरामदगी मामले में गिरफ्तार अंबाला निवासी आरोपी को विशेष अदालत ने जमानत दे दी है। विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) शिमला डॉ. परविंदर सिंह अरोड़ा की अदालत ने स्पष्ट किया कि आरोपी को लंबे समय तक जेल में रखने से उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता प्रभावित होगी। बीते 18 मई को आरोपी से 14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पूछताछ में बताया था किया कि उसने हेरोइन कुलदीप सिंह से 21,000 रुपये में खरीदी थी। दोनों के बीच वित्तीय लेन-देन के आधार पर पुलिस ने कुलदीप को पकड़ा था।
तारादेवी में कार से हेरोइन बरामदगी मामले में गिरफ्तार अंबाला निवासी आरोपी को विशेष अदालत ने जमानत दे दी है। विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) शिमला डॉ. परविंदर सिंह अरोड़ा की अदालत ने स्पष्ट किया कि आरोपी को लंबे समय तक जेल में रखने से उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता प्रभावित होगी। बीते 18 मई को आरोपी से 14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पूछताछ में बताया था किया कि उसने हेरोइन कुलदीप सिंह से 21,000 रुपये में खरीदी थी। दोनों के बीच वित्तीय लेन-देन के आधार पर पुलिस ने कुलदीप को पकड़ा था।