फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla bus accident: conductor died in front of his home

दर्दनाक! घर के सामने से खींचकर ले गई मौत

Wed, 30 Jul 2014 12:38 PM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
shimla bus accident: conductor died in front of his home

शिमला के साथ लगते कढारघाट के पास हुए बस हादसे में एचआरटीसी बस के परिचालक की भी मौत हो गई। कंडक्टर गीताराम का गांव मांजू केलू दुर्घटनास्थल से ठीक सामने दिखाई देता है। कढारघाट से मांजू केलू महज तीन किलोमीटर की दूरी पर है।

विज्ञापन


गीताराम (35) पहले भी इस रूट पर चलने वाली बसों में ड्यूटी कर चुका था। मंगलवार को भी गीताराम दोपहर सवा बारह बजे सवेरा खड्ड बस में सवार हुआ था। बस घर से महज तीन किलोमीटर दूर कढारघाट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें कंडक्टर की जान चली गई।
विज्ञापन


कंडक्टर गीताराम एचआरटीसी के शिमला ग्रामीण डिपो में रिकांगपियो से ट्रांसफर होकर आया था। कंडक्टर गीताराम का 12 साल का एक लड़का है।

बस के नीचे टुकड़ों में मिला शव

shimla bus accident: conductor died in front of his home

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कंडक्टर के गांव मांजू केलू से भारी संख्या में लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गहरी खाई में कंडक्टर का क्षत विक्षत शव खोजा जा सका।

बताया जा रहा है हादसा इतना भयानक था कि परिचालक का शव कई टुकड़ों में बिखरा हुआ मिला। इसके बाद मौके पर पहुंचे दूसरी बस के चालक गुरु देव शर्मा को कंडक्टर गीताराम का क्षत विक्षत शव मिला। वे उसे गोद में उठाकर सड़क तक ले आए।

उधर, बस दुर्घटना में कंडक्टर गीताराम की मौत पर एचआरटीसी परिचालक यूनियन के प्रधान कुलदीप कुमरा ने गहरा दुख जताया है। कुमरा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

कौन दे पत्नी-बेटे की मौत की खबर

shimla bus accident: conductor died in front of his home

वहीं, सेब सीजन में चार पैसे कमाने के लिए अपने परिवार को छोड़ कर कोटखाई गए कढारघाट निवासी दीप प्रकाश वर्मा को जैसे ही बस हादसे की सूचना मिली, वह सब कुछ छोड़ बदहवास देर शाम करीब सात बजे शिमला आईजीएमसी पहुंचा।

यहां करीब 8 बजे बेटी के घायल अवस्था में पहुंचते ही दीप प्रकाश का सब्र का बांध टूट पड़ा और वह फफक-फफक रो पड़ा। हादसे में लहुलुहान हुई अपनी मासूम बेटी को वह देख भी नहीं पा रहा था।

किसी तरह हिम्मत जुटा कर वह एंबुलेंस के पास पहुंचा और बेटी से लिपट गया। इसी बस में उसकी पत्नी और सात वर्षीय बेटा भी सवार था। दोनों की हादसे में मौत हो चुकी थी। दुखद समाचार की कइयों को जानकारी थी पर कोई बताने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed