फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla: Before the new academic session, schools and colleges will get 2251 teachers

शिमला: नए शैक्षणिक सत्र से पहले स्कूल-कॉलेजों को मिलेंगे 2251 शिक्षक

Sat, 01 Jan 2022 02:39 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 01 Jan 2022 02:39 PM IST
सार

हमीरपुर चयन आयोग कला और शारीरिक शिक्षकों के 845 पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी में जुटा है। कला और शारीरिक शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती का जिलावार एक साथ परिणाम घोषित होगा। 561 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती को शिक्षा विभाग ने लोकसेवा आयोग को ऑनलाइन प्रस्ताव भेजा।

विज्ञापन
Shimla: Before the new academic session, schools and colleges will get 2251 teachers
स्कूल - फोटो : Istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों को नए शैक्षणिक सत्र से पहले 2251 नए शिक्षक मिलेंगे। कला और शारीरिक शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती का जिलावार एकसाथ परिणाम घोषित होगा। सभी जिलों में काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए शिक्षा विभाग ने लोकसेवा आयोग को ऑनलाइन प्रस्ताव भेजा है। इस भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी होगा।

विज्ञापन


कला और शारीरिक शिक्षकों के 845 पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी में कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर जुट गया है। सरकार ने फरवरी और मार्च 2022 तक ये पद भरने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चार हजार शिक्षकों की भर्ती की बजट में घोषणा की थी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में 2640 और उच्च शिक्षा निदेशालय में 1360 शिक्षकों के पद भरे जाने हैं। 
विज्ञापन


कला शिक्षकों के 820, शारीरिक शिक्षकों के 870 और असिस्टेंट प्रोफेसरों के 561 पद भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है। कला और शारीरिक शिक्षकों की बैचवाइज काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। टीजीटी नॉन मेडिकल के 87, शास्त्री के 53, आचार्य संस्कृत के 16, जेएलए के 100, तबलावादक के 100, जेओए लाइब्रेरी के 235, स्कूल प्रवक्ता के  214, डीपीई के 74 और योगा शिक्षक के 60 पद भरने की प्रक्रिया भी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेबीटी के 810 पदों की भर्ती पर अभी संशय
स्कूलों में जेबीटी के 810 पदों की भर्ती पर अभी संशय है। हाईकोर्ट तक मामला पहुंचने से शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया पर विराम लगा दिया है। जेबीटी भर्ती में बीएड डिग्री वालों को भी हाईकोर्ट ने पात्र माना है। इस फैसले के खिलाफ अब पुनर्विचार याचिका दायर करने या सुप्रीम कोर्ट में मामले को चुनौती देने का विचार चल रहा है। 


नायब तहसीलदार के बीस पद भरने को 27 तक होंगे आवेदन
राज्य लोकसेवा आयोग ने राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार (क्लास टू) के बीस पद भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदक 27 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 21 से 45 वर्ष आयु वाले इसके लिए पात्र हैं। स्नातक डिग्री न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखी गई है। शिमला, मंडी, सुंदरनगर, कांगड़ा, धर्मशाला, पालमपुर, सोलन, ऊना, नाहन, बिलासपुर, कुल्लू, चंबा, हमीरपुर, रिकांगपिओ, केलांग में परीक्षा होगी। सामान्य श्रेणी सहित अन्य राज्यों के आवेदकों को 400 रुपये फीस चुकानी होगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों से 100 रुपये फीस ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed