फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla An unattended bag found on The Ridge caused panic amid bomb threat fears

Shimla News: धमाके की धमकी के बीच रिज पर पड़े लावारिस बैग से मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ता भी बुलाया; जानें

Tue, 27 Jan 2026 06:48 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 27 Jan 2026 06:48 PM IST
सार

ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक लावारिस ट्रॉली बैग से हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच पुलिस टीम ने इस बैग के चारों ओर बेरिकेडिंग कर दी। लोगों को भी इस क्षेत्र से हटाया गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Shimla An unattended bag found on The Ridge caused panic amid bomb threat fears
सोमवार शाम के समय रिज मैदान पर पर मिला लावारिस बैग की शिमला पुलिस ने की घेराबंदी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

गणतंत्र दिवस पर धमाके की धमकी के बीच सोमवार शाम ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक लावारिस ट्रॉली बैग से हड़कंप मच गया। शाम करीब 6:00 बजे कुछ लोगों ने रिज पर एक लावारिस बैग देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

रिज पर गश्त कर रहे जवान पुलिस रिपोर्टिंग रूम की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अफरातफरी के बीच पुलिस टीम ने इस बैग के चारों ओर बेरिकेडिंग कर दी। लोगों को भी इस क्षेत्र से हटाया गया। काफी देर से संदिग्ध हालत में पड़े इस बैग को छूने या खोलने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर इसे जांचा तो पता चला कि इसमें कोई धमाके वाली चीज नहीं है। करीब 40 मिनट तक रिज पर अफरातफरी का माहौल रहा। इसके बाद बैग का मालिक मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि कपड़ों से भरा यह बैग चंडीगढ़ के एक सैलानी का है। यह सैलानी अपने दोस्तों के साथ रिज पर घूम रहा था। इस दौरान एचपीएमसी के समीप इसने अपना बैग रख दिया था।

विज्ञापन

बैग को थाने ले गई पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बैग कब्जे में ले लिया और इसे सदर थाने ले गई। यहां पूछताछ और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बैग सैलानी को लौटाया गया। रिज पर गणतंत्र दिवस को लेकर सोमवार को दिन भर शिमला पुलिस अलर्ट पर रही। रिज मैदान और मालरोड पर देर शाम तक सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी। 12 जनवरी को उपायुक्त शिमला के ईमेल पर गणतंत्र दिवस पर धमाके की धमकी का एक संदेश पहुंचा था जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर थी। कड़ी सुरक्षा के बीच ऐतिहासिक रिज पर गणतंत्र दिवस का सफल आयोजन किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed