{"_id":"6303700b4fd89c61c968ca46","slug":"shastri-language-teachers-got-tgt-designation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: शास्त्री, भाषा अध्यापकों को मिला टीजीटी पदनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: शास्त्री, भाषा अध्यापकों को मिला टीजीटी पदनाम
Mon, 22 Aug 2022 05:31 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 22 Aug 2022 05:31 PM IST
सार
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शास्त्री और भाषा अध्यापकों को टीजीटी पदनाम दे दिया है। प्रधान सचिव शिक्षा देवेश कुमार की ओर से सोमवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई।
विज्ञापन
शिक्षक(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शास्त्री और भाषा अध्यापकों को टीजीटी पदनाम दे दिया है। प्रधान सचिव शिक्षा देवेश कुमार की ओर से सोमवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। बीते कई वर्षों से करीब 15 हजार भाषा और शास्त्री शिक्षक टीजीटी का दर्जा देने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
आठ अगस्त, 2021 को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला मंडी के एक कार्यक्रम में टीजीटी पदनाम करने की घोषणा की थी। शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष पवन कुमार, महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने अधिसूचना जारी करने के लिए सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन