फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shastri exam will now on 6th july

हाईकोर्ट के आदेश पर रद्द हुई परीक्षा

Sun, 25 May 2014 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 25 May 2014 05:41 PM IST
विज्ञापन
shastri exam will now on 6th july

हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने हाईकोर्ट के आदेशों के बाद फरवरी में ली गई शास्त्री अध्यापकों की परीक्षा रद्द कर दी है। अब परीक्षा छह जुलाई को होगी। परीक्षा चार केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


केवल फरवरी में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी तथा न्यायालय से राहत प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही भाग ले सकेंगे। जुलाई में ही पद संख्या 382 के तहत शास्त्री अध्यापकों के लिए एक अन्य लिखित परीक्षा का भी आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


चयन बोर्ड ने पद संख्या 361 के तहत शास्त्री अध्यापकों के पद विज्ञापित किए थे। 9 फरवरी को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए बोर्ड ने आरएंडपी रूल्स का हवाला देते हुए आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अंक प्रतिशतता में 5 प्रतिशत छूट का लाभ नहीं दिया था। काफी संख्या में आवेदन रद्द कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदकों ने मामले को प्रदेश उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। सुनवाई के पश्चात उच्च न्यायालय ने 28 अप्रैल को परीक्षा को रद्द करने और पुन: आयोजन करने के आदेश पारित किए।

न्यायालय के आदेशों के पश्चात बोर्ड ने परीक्षा रद्द कर दी है। अभ्यर्थियों को रोल नंबर भेजे जा रहे हैं। परीक्षा हमीरपुर, शिमला, मंडी और धर्मशाला में होगी।


अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर के सचिव विजय कुमार ने कहा कि माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार पूर्व में आयोजित परीक्षा को रद्द किया गया है। दोबारा से परीक्षा के आयोजन को तिथि निर्धारित कर दी गई है।

पद संख्या 382 के तहत विज्ञापित शास्त्री अध्यापक के पद के लिए लिखित परीक्षा 14 जुलाई को अलग से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed