{"_id":"5cd06e6fbdec2207226e9bd3","slug":"shanta-kumar-statement-over-virbhadra-and-sukhram-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला पहुंचते ही वीरभद्र और सुखराम पर बरसे शांता कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला पहुंचते ही वीरभद्र और सुखराम पर बरसे शांता कुमार
Mon, 06 May 2019 11:21 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 06 May 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री और कांगड़ा से भाजपा के सांसद शांता कुमार शिमला पहुंचते ही वीरभद्र सिंह और पंडित सुखराम पर बरसे। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि सबसे पुरानी पार्टी किस प्रकार से सर्कस बनती जा रही है।
विज्ञापन
वीरभद्र मंच पर कह रहे हैं कि सुखराम ने उनके साथ जो धोखा किया है, उसे वह जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। उनकी कोई दुश्मनी नहीं, मगर वह आया राम गया राम के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
शांता कुमार ने कहा कि वीरभद्र शिमला संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी के बारे में कह रहे हैं कि वह पुराने पापी हैं। यह क्या तमाशा है। जो कभी हिंदुस्तान में नहीं हुआ, वह हिमाचल में पहली बार हुआ।
विज्ञापन
शांता ने आगे कहा कि पंडित सुखराम ने पोते को पार्टी में जन्म लेते ही दलबदलू बनाया। अपने पोते को लेकर कि टिकट देते हो कि नहीं देते हो, पहले वह भाजपा के पास आए, उसके बाद कांग्रेस से टिकट मांगा।
उन्होंने पांच बार दल बदल किया। शांता बोले कि राजनीति का जिसे क-ख भी पता नहीं, उसे लोकसभा में भेजा जा रहा है। वहीं वीरभद्र मंडी की जनता को इशारा कर रहे हैं कि बुद्धिमानों को इशारा ही काफी होता है।