फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SFI protest against suspension of students

Shimla News: छात्रों के निलंबन के खिलाफ एसएफआई का प्रदर्शन

Sat, 25 Nov 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
SFI protest against suspension of students
शिमला। राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा में एसएफआई कार्यकर्ताओं के निलंबन के विरोध में शनिवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया गया। छात्र नेताओं ने उनके कार्यकर्ताओं के निलंबन को तुगलकी फरमान करार दिया। इस प्रदर्शन में एसएफआई के इकाई सह सचिव रोहित ने कहा कि एसएफआई लगातार कैंपस में पीटीए के नाम पर होने वाले घोटाले, छात्रों को हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध करवाने, अध्यापकों के रिक्त पड़े पद भरने की मांगों को लेकर आंदोलन करती आई है। लेकिन कॉलेज प्रशासन का हमेशा ही सरकार की नीतियों का संरक्षण और सरकारी संगठनों का पैरवी करने का कार्य रहा है। उन्होंने कहा कि हिंसा की घटना को लेकर कॉलेज प्रशासन ने 7 निर्दोष छात्रों को निलंबित किया है। सचिवालय सदस्य हेमराज ने कहा कि 6 नवंबर को एनईपी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के कुछ लोगों ने एसएफआई कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने कॉलेज प्रशासन को चेताया कि अगर जल्द निर्दोष छात्र नेताओं का निलंबन वापस नहीं किया तो विवि प्रशासन का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article