फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Seven tippers and three JCBs caught doing illegal mining, fined Rs 5.10 lakh

Una: अवैध खनन करते पकड़े सात टिपर और तीन जेसीबी, 5.10 लाख जुर्माना लगाया

Fri, 18 Oct 2024 02:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Oct 2024 02:15 PM IST
सार

हरोली पुलिस और खनन विभाग की टीमों ने शुक्रवार तड़के घालुवाल, सलोह और बसाल क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे टिपर और जेसीबी को रंगे हाथ पकड़ा। 

विज्ञापन
Seven tippers and three JCBs caught doing illegal mining, fined Rs 5.10 lakh
अवैध खनन करते पकड़े सात टिपर और तीन जेसीबी - फोटो : संवाद

विस्तार

ऊना जिला पुलिस व खनन विभाग ने देर रात 2:00 बजे अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान करीब 10 वाहनों को पकड़ा गया। वाहन मालिकों पर 5.10 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस और खनन विभाग की टीमों ने शुक्रवार तड़के घालुवाल, सलोह और बसाल क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे टिपर और जेसीबी को रंगे हाथ पकड़ा। कार्रवाई में सात टिपर और तीन जेसीबी को जब्त किया गया।  

विज्ञापन


इसमें सात टिपर पर 2.10 लाख और तीन जेसीबी पर तीन लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। बता दें, स्वां नदी के किनारों पर अवैध खनन करने वाले दिनरात लगातार सक्रिय है। इसकी गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस और खनन विभाग ने कार्रवाई की।  पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि खनन से जुड़ी अवैध गतिविधियां करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीमें दिन-रात सक्रिय हैं। अगर कोई अवैध खनन करता पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed