फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   seven suspected terrorist seen in kangra alert in himachal

पंजाब से सटे हिमाचल के कांगड़ा में दिखे सात संदिग्ध, बस में सवार थे सभी, अलर्ट जारी

Sat, 24 Nov 2018 12:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 24 Nov 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
seven suspected terrorist seen in kangra alert in himachal

पंजाब से सटे हिमाचल के कांगड़ा जिले में एक छात्र को बस में सात संदिग्ध देखने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। छात्र ने सफर के दौरान साथ बस में बैठे इन संदिग्धों की सूचना बाकायदा धर्मशाला थाने में दी। छात्रा का दावा है कि पठानकोट से धर्मशाला आ रही जिस बस वह बैठा, उसमें सात संदिग्ध लोग सवार थे।

विज्ञापन


थाने में यह सूचना पहुंचने के बाद कांगड़ा पुलिस ने जिले के तमाम बैरियरों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। छात्र ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार को वह एचआरटीसी बस में शाहपुर से बैठा। बस की पिछली सीट पर सात संदिग्ध लोग बैठे हुए थे। वह भी उनके साथ बैठ गया और अपने काम से गगल में उतर गया।

विज्ञापन

इसके बाद उसके व्हाट्सएप नंबर पर उसके दोस्त ने एक मेसेज भेजा। इसमें दिल्ली में 7 आतंकवादियों के ग्रुप की एंट्री को लेकर एक ऑडियो और फोटो था।

छात्र का दावा है कि बस में बैठे सात संदिग्धों में से एक का चेहरा व्हाट्सएप पर भेजे फोटो से हूबहू मिलता था। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि छात्र के बयानों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को अलर्ट किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed