फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Seven Cases of dengue and chikungunya in Sirmour distt of Himachal

डेंगू-चिकनगुनिया से हड़कंप, सात नए केस, विभाग अलर्ट

Tue, 11 Oct 2016 09:57 AM IST
आदेश शर्मा/अमर उजाला, राजपुर/पांवटा (सिरमौर)
आदेश शर्मा/अमर उजाला, राजपुर/पांवटा (सिरमौर) Updated Tue, 11 Oct 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
Seven Cases of dengue and chikungunya in Sirmour distt of Himachal

डेंगू की चपेट में आए सिरमौर जिले में चिकनगुनिया ने भी दस्तक दे दी है। डेंगू के साथ-साथ चिगनगुनिया के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। दो दिन के भीतर पांवटा में डेंगू के छह मरीज दाखिल हो चुके हैं, जबकि एक चिकनगुनिया का भी मामला सामने आया है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


बीमारी की चपेट में आए लोग पांवटा और सतौन इलाके से संबंधित हैं। उधर, स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। सीएमओ ने इलाके के लिए मंगलवार को टीम भेजकर लोगों को जागरूक करने के आदेश दिए हैं। सिरमौर जिले में डेंगू ने पहले ही दस्तक दी है। एक मामला सिरमौर और एक सतौन में सामने आया था, जबकि अब छह और मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियानों की पोल खुल गई है। 
विज्ञापन


ताजा जानकारी के अनुसार पांवटा अस्पताल में डेंगू से ग्रस्त छह मरीज दाखिल हुए। इनमें से दो को छुट्टी दी गई है, जबकि चार अभी भी दाखिल है। डेंगू की चपेट में आए लोग सतौन, शिलाई, गोंदपुर, धौलाकुआं, देवीनगर इलाके से संबंधित हैं, जबकि चिकनगुनिया की चपेट में आया प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांवटा अस्पताल के प्रभारी डॉ. डीडी शर्मा ने कहा कि पांवटा में डेंगू के मरीजों की संख्या 6 पहुंच गई है। उनके अनुसार मुताबिक मरीजों की हालत स्थिर है और उसका इलाज किया जा रहा है। 

मरीजों में डेंगू के लक्षण 
बुखार के साथ मरीजों को घबराहट और चक्कर आने जैसी हालत हो जाती है। पेट में अकस्मात दर्द तथा उल्टी की संभावना, कम पेशाब आना तथा लाल रंग का मूत्र आदि परेशानियों से घिर सकते हैं।  


बीमारी का कारण 
जब कोई संक्रमित व्यक्ति खांसता है या छींकता है, तो उसके साथ निकले वायरस सतह पर आ जाते हैं। ये वायरस खुली हवा में जीवित रहते हैं। इसलिए इससे बहुत तेजी से संक्रमण फैलता है। जो इनके संपर्क  में आता है वह इस वायरल से संक्रमित हो सकता है। 

सावधानियां
- पानी की टंकियां तथा बर्तन खुले न छोड़े।
- अपने घरों एवं आसपास में खाली डिब्बे, गड्डे, टायरों, टंकियों एवं बर्तनों में पानी न ठहरने दें।
- प्रतिदिन गंदगी से पूरी सावधानियां बरतें। 
- यदि डेंगू के लक्षण हैं तो तुरंत चिकित्सक के पास जाएं।
- डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवाई न लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed