{"_id":"6b097e67224489f6c201014a","slug":"seniority-and-promotions-of-university-staff-will-be-reviewed-shimla-news-c-19-sml1002-826164-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विवि में कर्मचारियों की वरिष्ठता और पदोन्नति की होगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विवि में कर्मचारियों की वरिष्ठता और पदोन्नति की होगी समीक्षा
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनुबंध सेवाकाल को वरिष्ठता में जोड़ने के दिए निर्देश, कुलपति ने दी निर्देशों को लागू करने को मंजूरी
कुछ कर्मचारियों की वरिष्ठता में हो सकता है बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में कर्मचारियों की वरिष्ठता और पदोन्नति से जुड़े मामलों की नए सिरे से समीक्षा होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन को अनुबंध सेवाकाल को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठता सूचियां तैयार करने और पहले आयोजित विभागीय पदोन्नति समितियों (डीपीसी) की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके लिए कुलपति महावीर सिंह ने प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को विश्वविद्यालय में लागू करने की मंजूरी दे दी है। निर्देशों के अनुसार विश्वविद्यालय के संबंधित विभागों और शाखाओं को सबसे पहले ऐसे कर्मचारियों की पहचान करनी होगी, जिनकी वरिष्ठता और पदोन्नति के मामले प्रभावित हो सकते हैं। इसके बाद अस्थायी वरिष्ठता सूचियां जारी की जाएंगी। आपत्तियों के निपटारे और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंतिम वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी। संशोधित वरिष्ठता सूची के आधार पर पहले आयोजित डीपीसी की समीक्षा की जाएगी या जरूरत पड़ने पर नई डीपीसी आयोजित की जाएगी। इस प्रक्रिया में अनुबंध आधार पर दी गई सेवाओं को भी वरिष्ठता निर्धारित करते समय ध्यान में रखा जाएगा। इससे कुछ कर्मचारियों की वरिष्ठता में बदलाव हो सकता है। इसमें जिन कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची में स्थिति ऊपर आएगी, उनके पदोन्नति के मामलों पर नए सिरे से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं संशोधित सूची में नीचे आने वाले कर्मचारियों की पहले हुई पदोन्नति की भी समीक्षा की जा सकती है। ऐसे मामलों में पदोन्नति के लिए संबंधित पद का रिक्त होना और निर्धारित पात्रता पूरी करना जरूरी होगा। समीक्षा के बाद जारी होने वाले अंतिम आदेशों को प्रशासनिक विभाग के सचिव स्तर से मंजूरी देना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय ने अधिसूचना सभी अधिष्ठाताओं, निदेशकों, परीक्षा नियंत्रक, वित्त अधिकारी और संबंधित प्रशासनिक शाखाओं को भेज दी है। इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए हैं।
अतिरिक्त पद सृजित नहीं होंगे
वरिष्ठता और पदोन्नति की समीक्षा के लिए विश्वविद्यालय में किसी भी स्थिति में अतिरिक्त पद सृजित नहीं किए जाएंगे। संशोधित या नई डीपीसी के बाद मिलने वाले आर्थिक लाभ सामान्यतः काल्पनिक आधार (नॉशनल बेसिस) पर दिए जाएंगे। हालांकि, संबंधित न्यायालय की ओर से स्पष्ट रूप से आर्थिक लाभ देने के निर्देश दिए जाने पर यह व्यवस्था लागू नहीं होगी। पदोन्नति का वास्तविक लाभ संबंधित पद का कार्यभार संभालने की तारीख से ही प्रभावी होगा।