फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   security lapse during the Nauni University visit of President Ramnath Kovind

राष्ट्रपति के काफिले में तैनात एंबुलेंस नहीं हुई स्टार्ट, मारना पड़ गया धक्का

Tue, 22 May 2018 09:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन Updated Tue, 22 May 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
security lapse during the Nauni University visit of President Ramnath Kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नौणी विवि दौरे के दौरान अव्यवस्था के चलते सुरक्षा में चूक सामने आई है। राष्ट्रपति के काफिले में शामिल राष्ट्रीय एंबुलेंस स्टार्ट ही नहीं हो पाई। साथी कर्मचारियों ने धक्का देकर स्टार्ट किया। 

विज्ञापन


जब तक एंबुलेंस स्टार्ट हुई, राष्ट्रपति का काफिला हेलीपैड के लिए कूच कर चुका था। एंबुलेंस को काफिले के साथ तय स्थान पर चलना था, लेकिन यह पीछे छूट गई। 

सोमवार को नौणी विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंचे राष्ट्रपति निर्धारित कार्यक्रम खत्म होने के बाद करीब सवा 12 बजे शिमला के लिए निकले। उनके साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी थे। 
विज्ञापन


इनके लिए गाड़ियां नौणी विवि के डॉ. एलएस नेगी सभागार की पार्किंग में खड़ी थीं। एक-एक करके गाड़ियां सभागार से हेलीपैड को कूच करने लगीं तो एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुई। एंबुलेंस स्टाफ के अन्य कर्मचारी इसे धक्का देने में लग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस का सेल्फ जल गया था : आकाशदीप

security lapse during the Nauni University visit of President Ramnath Kovind

राष्ट्रपति के आगमन पर लगाई गई एंबुलेंस की इस हालत ने राष्ट्रीय सेवा प्रदाता एजेंसी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने भी एंबुलेंस का औचक निरीक्षण कर कई खामियां गिनाईं थीं। उन्होंने एंबुलेंस के लाइसेंस को रद्द करने की बात कही थी।

राष्ट्रीय एंबुलेंस 108 के प्रभारी आकाशदीप ने कहा कि मुआयना करने के बाद ही एंबुलेंस राष्ट्रपति की ड्यूटी पर लगाई गई थी। सभागार की पार्किंग में चालक ने इसे स्टार्ट करने की कोशिश की तो उसका सेल्फ अचानक जल गया।

मौके पर सहायक स्टाफ मौजूद था, उसने एंबुलेंस को धक्का मारकर स्टार्ट करवा दिया। इस घटनाक्रम को एक मिनट या इससे भी कम समय लगा। बाद में एंबुलेंस काफिले में निर्धारित स्थान पर पहुंच गई थी। प्रभारी के अनुसार यह तकनीकी गड़बड़ी थी। 

60 मिनट के कार्यक्रम को 100 मिनट दे गए राष्ट्रपति

security lapse during the Nauni University visit of President Ramnath Kovind

कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच महज साठ मिनट के कार्यक्रम के लिए नौणी विवि पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यहां लगभग 100 मिनट बिताए। हिमाचल निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार का जिक्र और विश्वविद्यालय की नब्ज टटोलते हुए राष्ट्रपति नौणी विवि के डॉ. एलएस नेगी सभागार स्थल तक पहुंचे।

राष्ट्रपति का यहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम सुबह 11 बजे से था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नौणी विवि परिसर में तय समय से करीब 20 मिनट पहले पहुंच गए। विवि परिसर में बने हेलीपैड में उनका हेलीकाप्टर दस बजकर 40 मिनट पर उतरा।

इसके बाद राष्ट्रपति गाड़ियों के काफिले में डॉ. एलएस नेगी सभागार पहुंचे। यहां शोभायात्रा के रूप में उन्हें सभागार तक लाया गया। राष्ट्रपति 10:45 बजे सभास्थल पर मौजूद थे। बेहद चौकस सुरक्षा तंत्र ने सभास्थल को दस बजे सील कर दिया था।

सभास्थल तक पहुंचने से पूर्व पांच चरणों में सुरक्षा के इंतजाम थे। इसमें मुख्य गेट से सभागार तक अलग-अलग सुरक्षा कर्मी एक-एक व्यक्ति की जांच कर उन्हें अंदर जाने की इजाजत दे रहे थे। 

security lapse during the Nauni University visit of President Ramnath Kovind

किसी भी व्यक्ति, छात्र या उनके परिजनों को मोबाइल, बैग या चश्मा पहनकर अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। ठीक दस बजे गेट बंद कर दिए गए और अगले 45 मिनट तक हॉल में मौजूद लोग सिर्फ राष्ट्रपति के दाखिल होने का इंतजार करते रहे।

10:45 मिनट पर राष्ट्रपति सभागार में पहुंचे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। राष्ट्रपति ने इस दौरान गोल्ड मेडल हासिल करने वाले आठ छात्रों को सम्मानित किया। राष्ट्रपति से पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने मौजूद छात्रों और उनके अभिभावकों को संबोधित किया।

करीब 11:45 पर राष्ट्रपति का संबोधन शुरू हुआ। उन्होंने अपनी बात की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार से की। नौणी विवि के अनुभव को पूरे देश के विश्वविद्यालयों के साथ बांटने का भी हवाला दिया।

राष्ट्रपति का संबोधन करीब 10 मिनट का रहा। इसके बाद एक बार फिर राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रपति सभास्थल से बाहर आ गए। करीब 12:20 पर उनका हेलीकाप्टर शिमला के लिए रवाना हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed