{"_id":"583089d24f1c1b5c568fdce1","slug":"sebi-chairman-uk-sinha-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेबी के चेयरमैन का बड़ा बयान, इनके खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेबी के चेयरमैन का बड़ा बयान, इनके खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 20 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैसेज और काल के जरिये लोगों को निवेश और सौ प्रतिशत लाभ का दावा करने वाली कंपनियों और लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड आफ इंडिया(सेबी) नियमों को और सख्त करने की कवायद कर रहा है। कोशिश की जाएगी कि ऐसे कथित इनवेस्टमेंट सलाहकारों को लोगों को बरगलाने और उनको आर्थिक नुकसान पहुंचाने का मौका न मिल सके।
विज्ञापन
यह बात शनिवार को शिमला स्थित स्थानीय कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे सेबी के चेयरमैन यूके सिन्हा ने कही। सिन्हा ने कहा कि नोटबंदी के बाद लोगों को निवेश करने का लालच देने के काफी मामले सामने आए हैं। इन मामलों पर सेबी की टीमें अपने स्तर पर जांच कर रही है। सिन्हा ने कहा कि स्थानीय आफिस खुलने से लोगों तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
कहा कि कोशिश की जाएगी कि हर हफ्ते पचास लोगों को निवेश संबंधी जानकारियों से अवगत कराया जाए। निवेशकों को शिकायत करने के सुलभ तरीके उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हम सोशल मीडिया को भी लोगों को एक प्लेटफार्म की तरह उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन