मंडी में तेज बारिश से बाधित हुआ सर्च ऑपरेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी में बुधवार दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे कि सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा। तेज बारिश होने से नदी में पानी का बहाव भी बढ़ गया है।
ऐसे में बचाव दलों को छात्रों की तलाश में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना के मुताबिक इसी दौरान बचाव दल की एक रॉफ्ट नदी में पत्थरों के बीच फंस गई थी।
हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी जवान को चोटें नहीं आई है। थोड़ी देर के भीतर ही रॉफ्ट को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया।
केंद्रीय गृह मंत्री से मिले तेलंगाना सरकार के प्रतिनिधि
रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तेलंगाना सरकार के अधिकारियों ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत की। इसमें सरकार ने सर्च ऑपरेशन के लिए 500 अतिरिक्त जवान केंद्र सरकार को घटना स्थल पर भेजने को कहा है।
इस समय भी बचाव कार्य में 550 जवान जुटे हुए हैं। मंडी में पिछले तीन दिनों से बचाव कार्य का जायजा लेने के लिए पहुंचे तेलंगाना के गृह मंत्री नरसिम्हा रेड्डी ने बुधवार को अमर उजाला से बातचीत में बताया कि तीन दिनों के रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी तक सिर्फ 6 छात्रों के शव ही मिल पाए हैं।
अभी भी एक टूअर गाइड सहित 18 छात्रों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ऐसे में लापता छात्रों की जल्द तलाश के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में तेलंगाना सरकार के अधिकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर स्थिति से अवगत करवाया है। उन्हें उम्मीद है कि केंद्र सरकार इस संबंध में जल्द ही उचित कार्रवाई करके अतिरिक्त सुरक्षा बल मुहैया करवाएगी।