फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   School Teacher Beat Students in Rampur School.

बच्चों को बेवजह मारती है टीचर, कई छात्रों ने छोड़ा स्कूल

Wed, 30 Nov 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगातखाना (रामपुर बुशहर)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगातखाना (रामपुर बुशहर) Updated Wed, 30 Nov 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
School Teacher Beat Students in Rampur School.

शिमला के रामपुर में निरमंड विकास खंड की तुनन पंचायत के एक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के अभिभावकों ने शिक्षिका पर मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अभिभावकों ने उच्च शिक्षा निदेशक और उप शिक्षा निदेशक कुल्लू से कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


तुनन पंचायत के भोगी राम ने निदेशक को भेजे शिकायत पत्र में कहा है कि उनका बेटा उच्च पाठशाला में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। आरोप लगाया कि स्कूल की एक अध्यापिका विद्यार्थियों के साथ बेवजह मारपीट करती है और उसके इस रवैये के कारण कई विद्यार्थियों ने स्कूल भी छोड़ दिया है।
विज्ञापन


साथ ही यह शिक्षिका विद्यार्थियों को मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करती है। भोगी राम ने बताया कि इससे पूर्व भी कई विद्यार्थी शिक्षिका के डर के कारण स्कूल छोड़ चुके हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग से उक्त अध्यापिका पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस बारे में प्रधानाचार्य हुकम चंद ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। वे अभी स्कूल से बाहर हैं। इस बारे में उप शिक्षा निदेशक कुल्लू जगदीश का कहना है कि उन्हें अभी इस बारे में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि इस तरह का मामला है तो उसकी जांच की जाएगी। यदि जांच में शिक्षिका दोषी पाई गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed