फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   School Girl Commit Suicide at TutiKandi, Shimla.

पहले मैगी बनाई और फिर फंदे से झूल गई 11वीं की छात्रा

Sat, 17 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 17 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
School Girl Commit Suicide at TutiKandi, Shimla.

शिमला के टूटीकंडी में सोलह साल की स्कूली छात्रा घर में फंदे से झूलती हुई मिली। यह फागली स्कूल में जमा एक की छात्रा थी। स्कूल से लौटने के बाद अपनी दुकान पर गई और मां से मैगी का पैकेट लेकर घर आई। जब लड़की की मां घर पहुंची तो उसने इसे फंदे पर झूलते हुए पाया।

विज्ञापन


रसोई में मैगी बनी हुई थी। ऐसा कोई भी कारण सामने नहीं आया है कि लड़की आत्महत्या करे। क्या उसको किसी ने मार कर फंदे में लटकाया है या फिर उसने खुद आत्महत्या की है, इस दिशा में पुलिस जांच कर रही है। मौके पर सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन


इससे मामला उलझ चुका है। लड़की के पिता नहीं हैं वह अपनी मां के साथ ही टूटीकंडी में रहती थी उसकी मां टूटीकंडी में ही दुकान चलाती है। अब तक की जांच में सामने आया है कि वीरवार शाम को स्कूल से लौटने के बाद वह दुकान गई और मां से कहा कि ...मां मुझे भूख लगी है, मैगी दो ना।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां से मैगी का पैकेट लेकर खुशकर होकर घर गई। इसके बाद यह सब हो गया। दुकान से साढे़ चार बजे मैगी लेकर घर गई छात्रा की मौत का पता तब चला जब साढे़ सात बजे उसकी मां दुकान बंद कर घर पहुंची। छात्रा का बड़ा भाई घर से बाहर था।

अब मोबाइल से खुलेंगे राज, पुलिस ने कब्जे में लिया

School Girl Commit Suicide at TutiKandi, Shimla.

मां जब घर पहुंची तो कमरे में बेटी को फंदे पर लटका देख उसके पांव तले जमीन खिसक गई। आनन फानन में मां ने फंदे पर लटकी बेटी को नीचे उतारा और तुरंत उसे अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

छात्रा ने आत्महत्या की या उसे किसी ने मारकर फंदे से लटका दिया, पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है। मौके पर पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिला है। छात्रा की मां तथा सहेलियों से भी पूछताछ की जा रही है।

मोबाइल से खुलेंगे राज
जांच में सामने आया है कि सात बजे के आसपास छात्रा की मां भी उसके मोबाइल पर कॉल कर रही थी लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। मोबाइल कॉल डिटेल खंगालने के बाद ही पुलिस को आत्महत्या से जुड़े कुछ सुराग हाथ लगने की उम्मीद है ।

पुलिस जांच में जुटी : नेगी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भजन देव नेगी का कहना है कि टुटीकंडी में छात्रा की आत्महत्या को लेकर पुलिस जांच कर रही है । पुलिस को मौके  पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद छात्रा के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed