{"_id":"5c384937bdec2273322c3c68","slug":"scholarship-scam-in-himachal-reminder-to-cbi-for-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति घोटाला: जांच में देरी पर सीबीआई को भेजा रिमाइंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति घोटाला: जांच में देरी पर सीबीआई को भेजा रिमाइंडर
Fri, 11 Jan 2019 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई सौ करोड़ से ज्यादा के छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में देरी के बीच प्रदेश सरकार ने सीबीआई को रिमाइंडर लेटर भेजा है। इसमें वर्तमान स्टेटस के साथ पूछा है कि मामले में कब तक जांच शुरू होगी। हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर इस मामले को उठा चुके हैं।
विज्ञापन
जयराम सरकार के गठन के बाद जनजातीय मंत्री रामलाल मारकंडा की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने यह घोटाला पकड़ा था। अनुमान था कि करीब ढाई सौ करोड़ से ज्यादा की छात्रवृत्ति कुछ निजी संस्थान हड़प गए हैं। विभाग ने मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की सिफारिश की।
विज्ञापन
जयराम मंत्रिमंडल ने सीबीआई से जांच कराने का निर्णय लेते हुए केंद्रीय कार्मिक विभाग के जरिये सीबीआई को जांच भेज दी। शुरू में सीबीआई ने मामले में प्रदेश की ओर से एफआईआर न होने का हवाला देते हुए फाइल लौटा दी।
विज्ञापन
इस पर प्रदेश सरकार ने मामला दर्ज करवाकर दोबारा फाइल सीबीआई को भेज दी। लेकिन महीने से ज्यादा वक्त गुजरने के बावजूद सीबीआई ने कोई पत्राचार नहीं किया। नाम न लिखने की शर्त पर शासन के एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई को रिमाइंडर लेटर भेजा गया है।