आलोचना के सिवाय कांग्रेस के पास कुछ नहीं : सतपाल सत्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के पास प्रदेश और केंद्र की सरकारों की आलोचना के लिए कुछ नहीं है। सत्ती ने जारी बयान में कहा कि कांग्रेस के नेताओं को हर चुनाव में मुंह की खानी पड़ रही है।
इसलिए कभी जजों, कभी दूसरे मसलों पर सिर्फ दबाव बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में शांति का वातावरण नहीं चाहती है, इसलिए चंद लोगों के सहारे माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
सत्ती ने कहा कि देश में महंगाई पर लगाम लगी है, विकास की रफ्तार आगे बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार एक समान विकास प्रदेश में कर रही है। भाजपा पूरे प्रदेश में मिशन 2019 के लिए तैयार है, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है।
सांसदों की उपलब्धियों को घर-घर लेकर जाएंगे
उन्होंने कहा कि सांसदों की उपलब्धियों को घर-घर लेकर जाएंगे। प्रदेश में लोकसभा चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक प्रदर्शन भाजपा करेगी। सत्ती ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के अनुसार भाजपा बड़े सम्मेलनों का आयोजन करेगी, जिसमें केंद्रीय नेता भी आएंगे।
आगामी चुनावों के लिए तैयारी के लिए पार्टी ने योजना बनाई है। इस अवसर पर पंचायत एवं विकास ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक राजेश ठाकुर, बलवीर चौधरी, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, राज्य भाजपा के सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, पूर्व विधायक सुषमा शर्मा, हमीरपुर संसद क्षेत्र के
संगठन महामंत्री संजीव कटवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, महासचिव यशपाल राणा, विजय चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष बलराम बबलू, जिप सदस्य अनुराधा, राजकुमार पठानिया, मनोहर लाल, श्याम
लाल, बलविंद्र गोल्डी, ओंकार नाथ विनोद जोशी, रमेश चंद भडोलियां, जसविंद्र गोगा, देशराज राणा, तिलक राज सैणी, अशोक धीमान, सतीश, अजय चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।