फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   satpal satti statement on panchayat election in himachal.

'पंचायत चुनाव में हार को देखते हुए धांधली कर रही सरकार'

Mon, 19 Oct 2015 07:19 PM IST
Updated Mon, 19 Oct 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
satpal satti statement on panchayat election in himachal.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि आगामी पंचायत चुनाव में हार को देखते हुए कांग्रेस सरकार विभिन्न पंचायतों और नगर निकायों के वार्डों के आरक्षण को लेकर सरेआम धांधली पर उतर आई है। विपक्षियों के वार्डों को आरक्षित करके चहेतों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा गलत निर्णयों को सहन नहीं करेगी।

विज्ञापन


इसके लिए चाहे भाजपा को अदालत का दरवाजा खटखटाने क्यों न पड़े। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लाखों रुपये खर्च करने के बाद विभाग ने सॉफ्टवेयर का निर्माण किया गया था ताकि पारदर्शी तरीके से आरक्षण रोस्टर लागू हो। इस सॉफ्टवेयर के लागू हो जाने से हेराफेरी और धांधली के सारे रास्ते बंद हो होने थे, लेकिन हार और चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ने इस सॉफ्टवेयर को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

हेराफेरी को बढ़ावा दे रही है सरकार

satpal satti statement on panchayat election in himachal.

बिलासपुर में नगर निकाय चुनावों के लिए लाटरी के माध्यम से वार्डों को आरक्षित करने का निर्णय सरकार की इसी गलत मंशा और गैर कानूनन कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष उदाहरण है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रदेश की त्रासदी ही कही जाएगी कि जहां एक ओर सारा देश डिजीटल इंडिया होने की तरफ बढ़ रहा है, वहीं हिमाचल प्रदेश के कांग्रेसी नेता अपने कुछ राजनैतिक फायदों के लिए आधुनिक तरीकों के बजाए ऐसी प्रणाली को अपना रहे हैं जिसकी आड़ में वे हेराफेरी और धांधली को अंजाम दे सके।

उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनावों को पार्टी चिन्ह पर न करवाकर कांग्रेस सरकार दल बदल कानून को बढ़ावा दे रही है। जब वार्ड मेंबर का चुनाव पार्टी चिंह पर न होकर निर्दलीय होगा तो उन पर दल बदल कानून लागू नहीं होगा, जिससे पूर्व की भांति हर दो वर्ष के पश्चात नगर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बगावत का सामना करना पड़ेगा और इस वजह से हमेशा अस्थिरता का आलम बना रहेगा।

धार्मिक उन्माद की घटनाएं नहीं रोक पाई मोदी सरकार

satpal satti statement on panchayat election in himachal.

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार देश में धार्मिक उन्माद की बढ़ती घटनाओं को रोकने में असफल रही है। कहा कि ऐसी घटनाएं देश के सांस्कृतिक परिवेश के विरुद्ध हैं। वह राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिवों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।


यह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती की स्मृति में आयोजित की गई थी। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार खाद्य वस्तुओं के मूल्यों की वृद्धि पर नियंत्रण करने में असफल रही है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिवों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed