{"_id":"7d55d6952499a36592bfb010712c03b7","slug":"sanjuli-citizen-in-leopard-panic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजौली इंजनघर में तेंदुए का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजौली इंजनघर में तेंदुए का आतंक
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
Updated Tue, 21 Oct 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
शहर के संजौली और इंजनघर वार्ड में इन दिनों तेंदुए का आतंक मचा है। शाम ढलते ही तेंदुआ रिहायशी इलाकों में घुस आता है। तेंदुए के देखे जाने के बाद क्षेत्र के लोग खौफ के साय में जी रहे हैं।
विज्ञापन
प्राइवेट कंपनी में कार्यरत पूर्व विहार इंजनघर निवासी मयंक का कहना है कि रविवार शाम को जब वे ऑफिस से घर जा रहे थे तो तेंदुआ सड़क के नीचे बैठा था।
दक्षिणी विहार के भूषण और सुरेश का कहना है कि तेंदुए के देखे जाने के बाद से लोग अंधेरा होते ही घरों में दुबक जाते है। तेंदुए द्वारा हमले का खतरा हमेशा बना रहता है।
विज्ञापन
पार्षद सुशांत कपरेट ने कहा कि तेंदुआ कई आवारा कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।