फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sanjay got 5th place in +2 merit list

संजय के माता पिता के हौंसले को सलाम

Tue, 15 Jul 2014 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 15 Jul 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
sanjay got 5th place in +2 merit list

जमा दो के कला संकाय में मेरिट में आने वाले जीएसएसएस सदू बरग्रां के संजय कुमार को हीरा बनाने के लिए उसके माता पिता ने खुद को ताउम्र अभावों की आग में झुलसाए रखा।

विज्ञापन


कड़ी मेहतन के बूते संजय ने मेरिट में पांचवा स्थान जरूर हासिल किया लेकिन पढ़ाई का बेहतरीन माहौल बनाने में माता पिता ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। संजय के पिता सुरजीत सिंह पेशे से मजदूर और किसान हैं।
विज्ञापन


बकौल, सुरजीत सिंह उन्होंने अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के रास्ते में गरीबी को कभी भी आड़े नहीं आने दिया। सुरजीत सिंह ने बताया कि परिवार का खर्चा मजदूरी करके और घास, अनाज, दूध बेचकर चलता है। वह अपने दूसरे बेटे को भी इंजीनियर बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पैसों की काफी ज्यादा जरूरत रहती है। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसलिए उन्होंने सासाइटी और बैंक से भी लोन ले रखा है। कई बार रिश्तेदारों से भी उधार लेना पड़ता है। शिमला में प्रतिभा सम्मान समारोह में जाने को भी खर्चे के लिए पैसा रिश्तेदारों से लिया है।

टाइम टेबल फिक्स कर बनाया पढ़ाई का माहौल


घर में पढ़ाई का बेहतर माहौल बनाने के लिए उन्होंने बच्चों के लिए टाइम टेबल फिक्स किया था। वह बच्चों को पढ़ाने के लिए सुबह करीब 3:30 बजे उठा देते थे। उसके बाद वह खेतों में चले जाते थे।


शाम को बच्चे खेतीबाड़ी में सहयोग करते थे और रात को फिर देर रात तक पढ़ाई। मां सुनीता ने बताया कि उनका बेटा संजय रोज काहनफट (सुलह) से सदू बरग्रां स्कूल (नगरोटा बगवां) में पढ़ाई के लिए 16 किलोममीटर पैदल चलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed