फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sample failed of 30 roads in himachal

गोलमाल! हिमाचल में 30 सड़कों के सैंपल फेल

Sun, 27 Jul 2014 11:55 AM IST
Updated Sun, 27 Jul 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
sample failed of 30 roads in himachal

प्रदेश में 30 सड़कें लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों को नए सिरे से बनानी पड़ सकती हैं। इनके सैंपल फेल हो चुके हैं। इनमें तारकोल की मात्रा तय प्रतिशत से कम पाई गई है। इससे ये बारिश में उखड़ सकती हैं।

विज्ञापन


ठेकेदारों ने पैसा कमाने के चक्कर में तारकोल और अन्य सामग्री की मात्रा कम डाली थी। इसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की थी। विजिलेंस ने सड़कों के सैंपल फोरेंसिक लैब में जांच को भेजे थे। फोरेंसिक लैब के सूत्रों के अनुसार इन सड़कों के सैंपल फेल हो चुके हैं।
विज्ञापन

सिर्फ 2-3 प्रतिशत ही तारकोल डाला

sample failed of 30 roads in himachal

अभी तक करीब 30 सड़कें फोरेंसिक रिपोर्ट में रिजेक्ट हुई हैं। रिपोर्ट को लोक निर्माण विभाग के पास भी भेजा गया है। दर्जनों सड़कों से लिए गए सैंपल में तारकोल 4.5 प्रतिशत से कम पाई गई है। सड़कों में ठेकेदार ने 2 से 3 प्रतिशत तक ही तारकोल डाली है।

तारकोल डालने के बाद बारिश होने पर तारकोल सड़क से उखड़ गई थी। सड़क में गड्ढे भी पड़ गए थे। यकायक उखड़ी सड़कों से लोग दंग थे और इसकी रिपोर्ट अलग-अलग जिलों में विजिलेंस थाना को की थी। वहीं, इंजीनियर इन चीफ नरेश शर्मा ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इतनी सड़कें हो सकती हैं फेल

sample failed of 30 roads in himachal
राज्य फोरेंसिक लैब शिमला के निदेशक डा. अरुण शर्मा और सहायक निदेशक धर्मशाला डा. एसके पाल ने बताया कि 30 सड़कों के सैंपल फेल हो गए थे। सड़कों के सैंपल विजिलेंस विभाग के माध्यम से भी पहुंचे थे। इसकी रिपोर्ट जारी कर दी गई है।

सड़कों से लिए गए सैंपलों में मंडी से 6, सिरमौर से 5, मंडी से 5, शिमला से 6 और कांगड़ा से 8 सैंपल फेल हो चुके हैं। इनकी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

जांच में रिजेक्ट हुए सड़कों का काम दोबारा से करवाया जाएगा।
विजय चौधरी, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed