संबित पात्रा ने स्नो स्कूटर पर सवार होकर निहारी मनाली की वादियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मनाली के सोलंगनाला में स्नो स्कूटर का आनंद लिया। उनका दौरा गुप्त रखा गया था। वे यहां से स्नो स्कूटर पर सोलंगनाला से रोहतांग टनल की ओर गए, लेकिन हिमखंड गिरने के कारण वह वहां नहीं पहुंच पाए।
बताया जा रहा है पात्रा लोकसभा चुनावों के मद्देनजर हिमाचल आए थे। उनके कुल्लू और मनाली आने की किसी भी भाजपा नेता काे खबर नहीं थी। जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता 24 फरवरी शाम को मंडी से मनाली पहुंचे।
स्नो स्कूटर पर रोहतांग के लिए रवाना हुए
सोमवार को मंडी के साथ कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला संसदीय क्षेत्रों का फीडबैक लेकर भुंतर हवाई अड्डे से दिल्ली रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने देवी हिडिंबा, वशिष्ठ में राम मंदिर तथा सोलंगनाला में नाग देवता के आशीर्वाद लिया।
उनके साथ प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी परवीन शर्मा और चमन कपूर मौजूद रहे। इससे पहले संबित पात्रा ने मंडी के प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।