{"_id":"5faabf571d0112567f150157","slug":"sambhar-died-after-falling-in-a-water-tank-wild-animals-started-appearing-in-residential-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के टैंक में गिरकर सांभर की मौत, रिहायशी इलाकों में दिखने लगे जंगली जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के टैंक में गिरकर सांभर की मौत, रिहायशी इलाकों में दिखने लगे जंगली जानवर
Tue, 10 Nov 2020 09:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुनिहार(सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, कुनिहार(सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Nov 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
सांभर पानी के टैंक में गिर गया।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के सोलन जिले के कुनिहार क्षेत्र में आए दिन कोई न कोई जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में दिखाई देने लगा है। कुनिहार से एक किलोमीटर दूर सहबार गांव में खेतों की सिंचाई के लिए बनाए गए पानी के टैंक में एक जंगली जानवर सांभर गिर गया। जिसे सोमवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास किसी ग्रामीण महिला ने देख लिया व इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। साथ ही वन विभाग को भी सूचित किया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विभागीय कर्मियों एवं ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद टैंक में गिरे सांभर को तो निकाल लिया लेकिन पूरी रात पानी से भरे टैंक में रहने की वजह से वह दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
गौर रहे कि पहले भी कुनिहार के बनिया देवी में एक तेंदुआ मोटर साइकिल सवार पर झपट पड़ा था। कुनिहार के बडोर घाटी, दबसिर, काउंटी, नमोल, टूकाडी, बीरन सहित अन्य गांव में आए दिन जंगली जानवर नजर आने लगे हैं। स्थानीय निवासी दीपक चौधरी, राजेश चौधरी, संजीव चौधरी, विजय, मोहन सिंह, संतराम, लायक राम, रामसिंह, रूपराम ने कहा कि जानवरों का रिहायशी इलाकों में आना किसी के लिए भी सुरक्षित नहीं है। वनमंडलाधिकारी कुनिहार एचके गुप्ता ने कहा कि विभाग को सूचना मिलते ही सांभर को बचाने के लिए टीम भेजी गई थी। पूरी रात पानी के टैंक में रहने की वजह से वह मर गया था। मृत सांभर का पोस्टमार्टम करवाकर उसे विभाग द्वारा बनाई गई कमेटी के समक्ष दफनाया दिया गया।
विज्ञापन