फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   salman khan tubelight movie shooting in manali

शूटिंग के बहाने बहन के ससुराल आएंगे सलमान खान

Mon, 29 Aug 2016 11:46 AM IST
राजेंद्र चौधरी/अमर उजाला, मौहल (कुल्लू)
राजेंद्र चौधरी/अमर उजाला, मौहल (कुल्लू) Updated Mon, 29 Aug 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
salman khan tubelight movie shooting in manali

बजरंगी भाईजान सलमान खान हिमाचल में बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंच रहे हैं। कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग के लिए लोकेशन देखी जा रही है। बहन अर्पिता का हिमाचल से नाता जुड़ने के बाद सलमान खान का हिमाचल के प्रति स्नेह बढ़ा है। कश्मीर में तनाव के बाद शूटिंग स्थल को बदलकर हिमाचल में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन


शूटिंग के बहाने अब सलमान खान बहन के ससुराल में 50 दिन तक समय बिताएंगे। हिमाचल की शांत वादियां विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। यहां रहने के लिए हर कोई पहुंचता है। सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान मंडी में अपनी बहन अर्पिता के ससुराल पक्ष की ओर से आयुष और अर्पिता की शादी के लिए आयोजित मंडयाली धाम में आ चुके हैं।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम की पौत्र वधू हैं अर्पिता

salman khan tubelight movie shooting in manali

अर्पिता खान हिमाचल सरकार में मंत्री अनिल शर्मा की बहू और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम की पौत्र वधू हैं। हालांकि, दंपति मुंबई में रहता है, लेकिन अर्पिता अब हिमाचली बहू हो गई हैं। ऐसे में भाईजान को अपनी बहन का घर भी भाने लगा है। इससे पहले वर्ष 1997 में सलमान खान फिल्म जब प्यार किसी से होता है की शूटिंग के लिए कुल्लू-मनाली की हसीन वादियों में आ चुके हैं।

सह कलाकार ट्विंकल खन्ना थीं और फिल्म हिट रही थी। इधर, लोकल लाइन प्रोड्यूसर टीम के सदस्य गौरव महंत, अक्षय कायस्था और राहुल बौद्ध ने कहा कि सलमान खान पांच या 6 सितंबर को कुल्लू-मनाली पहुंच रहे हैं। 50 दिन तक शूटिंग का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed