फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sainik Welfare Department give ten thousand rupees to economically weak non pensioners ex servicemen

सैनिक कल्याण विभाग इन्हें देगा सहायता राशि, मिलेंगे दस हजार

Wed, 24 May 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 24 May 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Sainik Welfare Department give ten thousand rupees to economically weak non pensioners ex servicemen

आर्थिक रूप से कमजोर नॉन पेंशनर पूर्व सैनिकों को सैनिक कल्याण विभाग अब दस हजार रुपये की एकमुश्त सहायता राशि देगा। यह सहायता राशि उन सैनिकों को मिलेगी, जिनको पेंशन नहीं मिलती है और उनकी आर्थिक स्थित खराब है। विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन


आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए विभाग द्वारा यह एकमुश्त सहायता राशि नॉन पेंशनरों को दी जाएगी। नॉन पेंशनर वह पूर्व सैनिक हैं, जो युद्ध के वक्त सेना में भर्ती हुए थे, लेकिन युद्ध के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया है। केवल वही नॉन पेंशनर पूर्व सैनिक यह आर्थिक सहायता पा सकता है जिसकी वार्षिक आय 35 हजार रुपये से कम हो।
विज्ञापन


सैनिक कल्याण विभाग द्वारा यह राशि आवेदन करने के उपरांत ही उसे दी जाएगी। विभाग उसकी आर्थिक स्थिति का जायजा लेगा। अगर सैनिक का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर पाया जाता है तो उसे दस हजार रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता विभाग की तरफ
विज्ञापन
विज्ञापन


से मिलेगी। उधर सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि इसी माह से ही यह सहायता राशि नॉन पेंशनरों के आवदेनों पर मिलना शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed