फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   saheb society strike in shimla.

सफाई कर्मियों की हड़ताल में तीन मुद्दों पर फंसा पेच

Sun, 13 Sep 2015 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 13 Sep 2015 10:06 AM IST
विज्ञापन
saheb society strike in shimla.

राजधानी शिमला में सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल अब तीन मुद्दों पर आकर अटक गई है। सैहब सोसाइटी के कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनने, वेतन में बढ़ोतरी और हड़ताल के चलते निष्कासित किए कर्मचारियों की बहाली यूनियन मांग रही है। हड़ताली कर्मचारियों और नगर निगम प्रशासन के बीच इन्हीं तीन बातों पर टकराव है।

विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन हड़ताली कर्मचारियों की मांगों को पूरा करना अपने क्षेत्राधिकार से बाहर बता रहा है। 16 दिन से नगर निगम की सैहब सोसाइटी के सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल पर हैं। शहर में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना ठप है। जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे हैं शहर की सूरत भी बिगड़ने लगी है। हालांकि हड़ताल के बावजूद नगर निगम प्रशासन ने शहर में सफाई व्यवस्था की स्थिति को बस से बाहर नहीं होने दिया है।
विज्ञापन


आखिर 16 दिन से चली आ रही हड़ताल कैसे खत्म होगी? दोनों पक्षों की क्या मुख्य मांगें हैं और क्या दलील हैं यह जानने के लिए ‘अमर उजाला’ ने सैहब सोसाइटी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रंगीला राम और नगर निगम के सहायक आयुक्त प्रशांत सरकैक से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग 1- सैहब सोसाइटी कर्मियों के लिए बने स्थायी नीति

एमसी का जवाब- सोसाइटी कर्मियों के लिए नीति बनाना सरकार का क्षेत्राधिकार है। सरकार को मामला भेजा जा चुका है। पांच साल का सेवाकाल पूरा कर चुके गारबेज कलेक्टरों को नियुक्त पत्र देने की मांग पर अक्तूबर में होने वाली एनवल जनरल मीटिंग में फैसला लिया जाएगा।

मांग 2- सैहब सोसायटी कर्मचारियों के वेतन में की जाए बढ़ोतरी

एमसी का जवाब- कर्मचारियों का वेतन 10 फीसदी बढ़ा दिया है। हड़ताली कर्मचारियों की मांग के अनुरूप वेतन बढ़ोतरी सोसायटी की क्षमता से बाहर है। यूजर चार्जिज में बढ़ोतरी करके ही वेतन बढ़ाया जा सकता है। यूजर चार्जिज बढ़ना नगर निगम हाउस के क्षेत्राधिकार में है।


मांग 3- निष्कासित कर्मचारियों की सेवाएं बहाल हों, जिन्हें प्रमोशन दी गई है उसे रद किया जाए
एमसी का जवाब- निष्कासित कर्मचारियों के मामले केस टू केस बेस पर जांचे जाएंगे। लिखित आवेदन के बाद कर्मचारियों को उनका पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। प्रमोशन के मामलों में यदि किसी पात्र कर्मचारी के साथ अन्याय हुआ होगा तो उसकी भी निष्पक्ष जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed