{"_id":"c93262e97b843b162f1a6c21186010d3","slug":"run-trom-france-will-help-mc-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में इस सुविधा के लिए फ्रांस करेगा मदद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में इस सुविधा के लिए फ्रांस करेगा मदद
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
Updated Tue, 14 Oct 2014 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में यातायात के विकल्प तलाशने के लिए फ्रांस का एक दल 16 अक्तूबर को नगर निगम में आएगा। शाम पांच बजे टाउन हॉल बिल्डिंग में फ्रांस के दल से नगर निगम की चर्चा होगी।
विज्ञापन
शहर में ट्राम वे चलाने को लेकर बैठक में फैसला होना संभावित है। इससे पूर्व भी फ्रांस का एक दल शहर में ट्राम वे चलाने को लेकर संभावनाएं तलाश चुका है। इसके अलावा शहर में पांच एस्केलेटर और चार रोप वे को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
फ्रांस के प्रतिनिधिमंडल के समक्ष नगर निगम सिटी मोबिलिटी प्लान की प्रस्तुति देने की योजना बना रहा है। शहर के कार्ट रोड और माल रोड के बीच विभिन्न स्थानों पर एस्केलेटर लगाने की मांग फ्रांस से की जाएगी।
विज्ञापन
मोबिलिटी प्लान में शहर में चार रोप वे लगाने का भी प्रस्ताव है। इनमें से जाखू रोप वे पहले ही निर्माणाधीन है जबकि तीन अन्य प्रस्तावित रोप वे में तारादेवी से शिमला, मशोबरा से शिमला और चक्कर से शिमला के बीच रोप वे का प्रस्ताव है।