फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   run to breathe marathon in tabo lahaul

रन टू ब्रीथ मैराथन में दौड़ेंगे देश के 85 धावक

Thu, 23 Jun 2016 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर) Updated Thu, 23 Jun 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
run to breathe marathon in tabo lahaul
मैराथन

रन टू ब्रीथ मैराथन में देश भर के 85 धावक भाग लेंगे। यह मैराथन 26 जून को लाहौल-स्पीति के ताबो से शुरू होगी। सड़क सुरक्षा, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण, रीति रिवाज और पुरातन संस्कृति को बचाने का संदेश देते हुए ये धावक ताबो से काजा तक दौड़ेंगे। नारकंडा से पर्यटन निगम के निदेशक रूपेश कंवल ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

विज्ञापन


इस दौरान धाविका अर्जुन अवार्ड विजेता सुमन रावत भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद हुई। मैराथन दिल्ली की सामाजिक संस्था रोयोन और पर्यटन निगम के सौजन्य से करवाई जा रही है। संस्था के फजल इमाम मलिक ने बताया कि इस दौड़ का आयोजन दो बच्चों, जिनके नाम रोहन और आयोन थे।
विज्ञापन


इनमें से एक की मौत सड़क हादसे में हुई थी, जबकि दूसरे युवक का कत्ल कर दिया गया था। उनकी स्मृति में करवाई जा रही है। सर्वे ऑफ  इंडिया और हिमाचल पर्यटन निगम इसके साझीदार हैं। पर्यटन निगम के निदेशक रूपेश कंवल ने बताया कि रन टू ब्रीथ मैराथन का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण, रीतिरिवाज और पुरातन संस्कृति को बचाए रखने का संदेश देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर में कल से जुटेंगे प्रदेश भर के 420 कैडेट्स

run to breathe marathon in tabo lahaul

जिला बिलासपुर में प्रदेश भर के स्कूलों और कॉलेजों के एनसीसी के नेवल और आर्मी विंग के 420 कैडेट्स जुटेंगे। जिला के जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में 24 जून से तीन जुलाई तक वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का लगाया जाएगा। शिविर में प्रदेश भर के स्कूलों और कॉलेजों के एनीसी नेवल विंग के 300 और आर्मी विंग के 120 कैडेट्स भाग लेंगे।

कैंप में एनआईटी हमीरपुर, राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट, पीजी कॉलेज बिलासपुर, सीसे स्कूल लठयाणी, मंडली, धर्मपुर, डीएवी बरमाणा, जेएनवी कोठीपुरा, सीसे कंदरौर, औहर, चांदपुर, सोलधा, ऋषिकेश, रावमापा (छात्र) बिलासपुर और हमीरपुर सहित अन्य कॉलेजों और स्कूलों के कैडेट्स भाग लेंगे।

कैंप में कैडट्स को हथियार चलाना, परेड, नाव संचालन, शिप मॉडलिंग, मैप रीडिंग और संचार की विधियों से अवगत करवाया जाएगा। एनसीसी कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर सज्जन कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान कैडेट्स रैलियों के माध्यम से समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर भगाने, भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा सहित अन्य पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed