फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ruben Bakshi of Baijnath Himachal became a sub lieutenant in the Navy

उपलब्धि: हिमाचल के रूबेन बक्शी नौसेना में बने सब लेफ्टिनेंट

Sat, 18 Dec 2021 06:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Dec 2021 06:02 PM IST
सार

रूबेन की दसवीं तक की पढ़ाई माउंट कार्मल स्कूल बैजनाथ में हुई है और जमा दो तक की शिक्षा उन्होंने राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 19 चंडीगढ़ से हासिल की थी। 2017 में एनडीए के लिए चयनित होने के बाद इस साल मई में भारतीय नौ सेना अकादमी एजिमेला केरल से वह पासआउट हुए। 

विज्ञापन
Ruben Bakshi of Baijnath Himachal became a sub lieutenant in the Navy
रूबेन बक्शी नौसेना में बने सब लेफ्टिनेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ में कृष्णानगर पंचायत के गांव सुनेहड़ के 22 वर्षीय रूबेन बक्शी ने नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर गांव का नाम रोशन किया है। उनके गांव पहुंचने पर गांववालों और परिजनों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। रूबेन की दसवीं तक की पढ़ाई माउंट कार्मल स्कूल बैजनाथ में हुई है और जमा दो तक की शिक्षा उन्होंने राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 19 चंडीगढ़ से हासिल की थी। 2017 में एनडीए के लिए चयनित होने के बाद इस साल मई में भारतीय नौ सेना अकादमी एजिमेला केरल से वह पासआउट हुए।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कोविड के चलते इन्हें सीधे अपनी सेवाएं देने के लिए कोचीन जाना पड़ा। बीते दिन रूबेन बक्शी गांव पहुंचे। रूबेन के पिता जसवीर बक्शी चंडीगढ़ में एक कंपनी में नौकरी करते हैं और माता मीना गृहिणी हैं। रूबेन की इस उपलब्धि पर दादी व्यासा देवी और चाचा-चाची सुशील व रीना और अन्य परिजनों ओंकार बक्शी, केसर सिंह, प्यार चंद, जगरूप चंद, राकेश बक्शी, राजेश राणा, आनंद भूषण, पंचम चंद कटोच, सुरेश राणा, विजय राणा, अनूप राणा ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed