फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ropeway facility between anandpur sahib and naina devi

यहां बनेगा रज्जू मार्ग, सीएम जयराम ने पंजाब के मुख्यमंत्री से उठाया मामला

Wed, 21 Mar 2018 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 21 Mar 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
ropeway facility between anandpur sahib and naina devi

पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब से श्री नैना देवी के बीच रज्जू मार्ग बनाने की प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पंजाब के मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से यह मामला उठाया था। 

विज्ञापन


पंजाब सरकार ने वर्षों से लंबित पड़े श्री आनंदपुर साहिब तथा श्री नैनादेवी जी के बीच रज्जू मार्ग परियोजना पर दोबारा प्रक्रिया आरंभ करने पर अपनी सहमति दे दी है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि उन्होंने लंबे समय से लंबित इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रक्रिया को फिर से आरंभ करने के लिए पंजाब सरकार को निजी तौर पर ध्यान देने के संबंध में एक पत्र लिखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रज्जू मार्ग को लेकर सीएम को मिला पत्र

ropeway facility between anandpur sahib and naina devi

मंगलवार को इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री से एक पत्र प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार के पर्यटन सचिव को इस परियोजना के संबंध में सभी औपचारिकताओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं।

अब इस परियोजना का कार्य सही रूप से आरंभ करने के लिए नए सिरे से समझौता ज्ञापन तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार तथा पंजाब सरकार के मध्य सार्वजनिक निजी सहभागिता आधार पर इस परियोजना की स्थापना के लिए 26 जुलाई 2012 को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। 

परियोजना से पर्यटन गतिविधियों को मिलेेगा बढ़ावा

ropeway facility between anandpur sahib and naina devi

कुछ कारणों के चलते यह समझौता ज्ञापन लागू नहीं किया जा सका और पिछली कांग्रेस सरकार ने इसे रद्द कर दिया था। उन्होंने कहा कि धार्मिक तथा साहसिक पर्यटन को विशेष बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने अब इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना हिमाचल के श्री नैनादेवी जी तथा पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब जैसे पावन शहरों का भ्रमण करने वाले सैलानियों तथा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से न केवल पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, बल्कि राज्य में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed