{"_id":"60f1883a8ebc3eccca2e539f","slug":"rohit-thakur-statement-over-minister-suresh-bhardwaj-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित ठाकुर बोले- सैलानी बनकर जुब्बल-कोटखाई में घूम रहे मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित ठाकुर बोले- सैलानी बनकर जुब्बल-कोटखाई में घूम रहे मंत्री
Fri, 16 Jul 2021 06:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 16 Jul 2021 06:53 PM IST
सार
रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने बीते साढ़े तीन साल में जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र की अनदेखी की है। भाजपा सरकार बनने के बाद से क्षेत्र के भाजपा नेताओं और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज में अनबन रही।
विज्ञापन
पूर्व संसदीय सचिव रोहित ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस नेता और पूर्व संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने कहा है कि मंत्री सुरेश भारद्वाज पर्यटक बनकर जुब्बल कोटखाई क्षेत्र में घूम रहे हैं। जुब्बल-कोटखाई से जिस भाजपा नेता ने चुनाव लड़ा वे शिमला में मास्क बांटते रहे। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई योजना में जुब्बल-कोटखाई को एक भी प्रोजेक्ट नहीं मिल सका है। प्रदेश में 1134 करोड़ का बागवानी प्रोजेक्ट कांग्रेस की देन रही है। कांग्रेस हाईकमान तय करेगा कि जुब्बल-कोटखाई से कौन उपचुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन
भाजपा सरकार ने बीते साढ़े तीन साल में जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र की अनदेखी की है। भाजपा सरकार बनने के बाद से क्षेत्र के भाजपा नेताओं और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज में अनबन रही। अब शहरी विकास मंत्री जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के विकास की बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। जुब्बल-कोटखाई और शिमला के भाजपा नेताओं में खींचतान चलती रही है। इसका खामियाजा जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
ठाकुर ने कहा कि कोटखाई में लोक निर्माण विभाग का मंडल 23 जनवरी 2019 में खोला गया था। मंडल में कर्मचारियों के 19 पदों को सृजित किया गया था। अभी तक यहां पर एक ही पद भरा गया है। सरकार ने बागवानों को दवाइयों पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर दिया है। सेब की पैकिंग के लिए कार्टन के दाम बढ़ने लगे हैं। सरकार का ज्यादा बजट मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र सिराज और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर में खर्च हो रहा है।
विज्ञापन