{"_id":"5bf2617fbdec22698837745d","slug":"roads-in-industrial-areas-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक क्षेत्रों में बनेंगी अब ऐसी सड़कें, बैठक में लिया गया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक क्षेत्रों में बनेंगी अब ऐसी सड़कें, बैठक में लिया गया फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में अब कमजोर सड़कें नहीं बनेंगी। इनमें मोटी मेटलिंग टारिंग होगी। प्रदेश में अब राष्ट्रीय सड़क मैनुअल के हिसाब से ही सड़कें तैयार की जाएंगी। यह फैसला बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) की राज्य स्तरीय कमेटी ने लिया है। इस कमेटी की बैठक बीते दिन मुख्य सचिव बीके अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
मुख्य सचिव बीके अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यह चर्चा की गई कि राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में जो भी सड़कें बनी हैं, वे समय से पहले टूट रही हैं। यह सड़कें इसलिए टूट रही हैं, क्योंकि ये तय शर्तों के हिसाब से नहीं बनाई जा पा रही हैं। इन पर भारी परिवहन चल रहा है। इन सड़कों को ठीक से बनवाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
वरना राज्य सरकार का एक बहुत बड़ा बजट इनके सुधार और मरम्मत में ही खर्च हो जाता है। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने कहा कि आने वाले समय में इन सड़कों को बनाने के लिए इंडियन रोड कांग्रेस को फालो किया जाएगा। इसके अनुसार सड़कों की मोटी मेटलिंग टारिंग करने के अलावा इनकी तमाम खामियों को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन