फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Big News: Clear weather for a week; cockroaches in gulab jamun; house fire Chamba, students weep bitterly

HP Big News: प्रदेश में एक सप्ताह तक माैसम साफ, गुलाब जामुन में मिले कॉकरोच; चंबा में मकान जलकर राख

Sat, 17 Oct 2026 04:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Oct 2026 04:51 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कई घटनाक्रम सामने आए। चंबा जिले में अग्निकांड हुआ।  शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने खाद्य मानकों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई की। लगातार दूसरे दिन केलांग व कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।

 

विज्ञापन
HP Big News: Clear weather for a week; cockroaches in gulab jamun; house fire Chamba, students weep bitterly
हिमाचल प्रदेश की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई बर्फबारी से जनजातीय क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार को भी लगातार दूसरे दिन केलांग व कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। वहीं ताबो का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं चंबा जिले में शनिवार सुबह अग्निकांड हुआ है। ग्राम पंचायत करयूनी कोठी के सेरी गांव में देवी सिंह पुत्र फत्तु राम का मकान आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गया। उधर, शिक्षक के तबादले के दौरान भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला।  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुआ कहा कि  चार साल के कांग्रेस कार्यकाल में विकास कार्य ठप हो गए हैं। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से। 

विज्ञापन
Trending Videos

केलांग-कुकुमसेरी का पारा माइनस में, इतने दिन साफ रहेगा माैसम
हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई बर्फबारी से जनजातीय क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार को भी लगातार दूसरे दिन केलांग व कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। वहीं ताबो का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। आज राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य भागों में धूप खिली हुई है। शिमला में भी सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। शिमला में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को यह गिरकर 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ केंद्रों पर न्यूनतम तापमान सामान्य सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उधर, बर्फबारी से बंद बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर यातायात फिर से बहाल हो गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुजी का तबादला होने पर भावुक हुए विद्यार्थी, विदाई पर फूट-फूटकर रोने लगे
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के जसौरगढ़ पंचायत के मांजू गांव में एक शिक्षक के तबादले के दौरान भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला (जीसीपीएस) मांजू में पिछले 19 वर्षों से सेवाएं दे रहे अध्यापक नरेंद्र खन्ना का तबादला होने पर विद्यार्थी अपने आंसू नहीं रोक पाए। बच्चों का अपने गुरुजी के प्रति यह स्नेह देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

चार साल के कांग्रेस कार्यकाल में विकास कार्य ठप: जयराम ठाकुर
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और कांग्रेस सत्ता से बाहर होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में चार साल के कांग्रेस कार्यकाल में विकास कार्य ठप हो गए हैं और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है। जयराम शनिवार को चंबा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी पर भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था नहीं रखने और एसआईआर को लेकर बेवजह शोर मचाने का आरोप लगाया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, गुलाब जामुन में मिले कॉकरोच, माैके पर ही नष्ट करवाई मिठाई
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने खाद्य मानकों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने मिडिल बाजार में दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान गुलाब जामुन में कॉकरोच और अन्य कीड़े तैरते पाए गए। खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग कि सहायक आयुक्त डॉ. विजया और उनकी टीम ने दुकानों में पड़े गुलाब जामुन को मौके पर नष्ट करवाया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

चंबा में मकान जलकर राख, 20 लाख का नुकसान
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह अग्निकांड हुआ है। ग्राम पंचायत करयूनी कोठी के सेरी गांव में देवी सिंह पुत्र फत्तु राम का मकान आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गया। अग्निकांड में करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed