फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Temperatures in Keylang and Kukumseri drop below zero; Sach Pass-Killar road restored

हिमाचल माैसम: केलांग-कुकुमसेरी का पारा माइनस में, इतने दिन साफ रहेगा माैसम, साच पास-किलाड़ मार्ग बहाल

Sat, 17 Oct 2026 11:55 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Oct 2026 11:55 AM IST
सार

बर्फबारी से जनजातीय क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार को भी लगातार दूसरे दिन केलांग व कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। वहीं ताबो का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Temperatures in Keylang and Kukumseri drop below zero; Sach Pass-Killar road restored
हिमाचल माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई बर्फबारी से जनजातीय क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार को भी लगातार दूसरे दिन केलांग व कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। वहीं ताबो का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। आज राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य भागों में धूप खिली हुई है। शिमला में भी सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। शिमला में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को यह गिरकर 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ केंद्रों पर न्यूनतम तापमान सामान्य सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उधर, बर्फबारी से बंद बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर यातायात फिर से बहाल हो गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

पांगी घाटी का सड़क संपर्क चंबा से जुड़ा
चंबा जिले के चुराह उपमंडल के बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर यातायात फिर से बहाल हो गया है। बुधवार देर रात हुई भारी बर्फबारी के कारण साच पास में करीब दो फीट तक बर्फ जम गई थी, जिसके चलते मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया था। मार्ग बंद होने से पांगी घाटी का संपर्क जिला मुख्यालय चंबा से कट गया था। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग पांगी हरकत में आया। विभाग की टीम ने जेसीबी मशीनों के साथ युद्धस्तर पर बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया। लगातार कड़ी मशक्कत के बाद विभाग ने मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया है। मार्ग बहाल होने से पांगी घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्दियों में साच पास में अक्सर बर्फबारी के कारण मार्ग बंद हो जाता है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मार्ग बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग का आभार व्यक्त किया है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि मार्ग वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 अक्तूबर तक माैसम साफ
प्रदेश में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 23 अक्तूबर तक शुष्क माैसम बना रहने के आसार हैं। धूप खिलने से दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान शिलारू में 18.0, रामपुर  7.2, पंडोह 2.3, कुफरी 2.2 व जोत चंबा में 1.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.5, भुंतर 9.5, सुंदरनगर 12.2, ऊना 14.7, नाहन 14.6, केलांग -0.7, पालमपुर 11.0, सोलन 9.5, मनाली 7.2, कांगड़ा 13.1, मंडी 13.2, बिलासपुर 15.5, चंबा 11.6, कुफरी 6.4, कुकुमसेरी -1.1, भरमाैर 12.0, बरठीं 14.7, ताबो 0.2 व बजाैरा में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं बीते दिनों हुई बर्फबारी से जनजातीय क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed