फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Jairam Thakur said that development work stalled and law and order deteriorated during the four-year Congress

राजनीति: जयराम ठाकुर बोले-चार साल के कांग्रेस कार्यकाल में विकास कार्य ठप, कानून व्यवस्था बिगड़ी

Sat, 17 Oct 2026 02:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Oct 2026 02:46 PM IST
सार

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में चार साल के कांग्रेस कार्यकाल में विकास कार्य ठप हो गए हैं और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है। 

विज्ञापन
Jairam Thakur said that development work stalled and law and order deteriorated during the four-year Congress
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और कांग्रेस सत्ता से बाहर होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में चार साल के कांग्रेस कार्यकाल में विकास कार्य ठप हो गए हैं और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है। जयराम शनिवार को चंबा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी पर भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था नहीं रखने और एसआईआर को लेकर बेवजह शोर मचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांविधानिक मूल्यों का सम्मान किया है। एसआईआर की प्रक्रिया देश में पहले भी आठ बार हो चुकी है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि जिन राज्यों में उसकी सरकारें हैं, वहां भी क्या वोट चोरी हुई है?पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पंचायतीराज चुनावों में भाजपा की मजबूती सामने आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 12 में से 11 जिला परिषदों पर भाजपा का कब्जा है। वहीं चार में से तीन नगर निकायों और 70 प्रतिशत पंचायत समितियों में भाजपा का बहुमत है। उन्होंने सिरमौर से भरमौर तक कांग्रेस का सफाया होने की बात कही। 

विज्ञापन

Trending Videos

प्रदेश पर कर्ज बढ़कर करीब 1.20 लाख करोड़ हुआ
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश पर कर्ज 69,600 करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 1.20 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने चंबा मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण पूरा नहीं होने, स्टाफ की कमी से रोबोटिक सुविधाओं का उपयोग नहीं हो पाने और अधिकारियों की अनदेखी के आरोप भी लगाए। चंबा में गोवंश हत्या की घटना को उन्होंने कानून व्यवस्था की स्थिति से जोड़कर सरकार को घेरा। उन्होंने भाजपा नेताओं पर राजनीतिक प्रतिशोध के तहत मामले दर्ज करने का आरोप लगाया। नए जिलों के गठन पर उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर भाजपा इस प्रक्रिया की समीक्षा करेगी और गलत निर्णयों को सुधारने का प्रयास करेगी।इस दौरान राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, विधायक विपिन परमार, डॉ. जनक राज, डॉ. हंस राज, पूर्व विधायक पवन नैयर सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed