{"_id":"6a79d41005856d7b2d093aa9","slug":"road-caves-in-at-vikasnagar-debris-poses-a-threat-to-a-house-shimla-news-c-19-sml1002-767711-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विकासनगर में सड़क धंसी\nमलबा से एक घर को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विकासनगर में सड़क धंसी मलबा से एक घर को खतरा
विज्ञापन
चार दिन पहले कॉलोनी की सड़क में आई थीं दरारें, मकान मालिक ने उठाए सवाल
नगर निगम ने राहत के नाम पर दिए दो तिरपाल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के विकासनगर में सोमवार को कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इसका मलबा साथ लगते मकान के परिसर में जा घुसा।
मलबे से तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर को नुकसान पहुंचा है। मौके पर अभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। सड़क कभी भी पूरी तरह बंद हो सकती है। कमल निवास विकासनगर कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क के किनारे बना है। स्थानीय लोगों के अनुसार चार दिन पहले ही सड़क पर दरारें पड़नी शुरू हो गई थीं। सड़क का डंगा दरकता देख मकान मालिक ने नगर निगम को इसकी सूचना दी और मौके पर राहत कार्य शुरू करवाने के साथ सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग की थी। उनका कहना था कि वाहनों की आवाजाही से सड़क पर कंपन पैदा हो रहा है, जिससे डंगा लगातार दरक रहा है। नगर निगम ने राहत के नाम पर मौके के लिए दो तिरपाल भेजे। लगातार हो रही बारिश के कारण सोमवार को सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इसका मलबा और डंगे के पत्थर कमल निवास के ग्राउंड फ्लोर के आंगन में पहुंच गए। इससे आंगन और मकान की दीवारों को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि मलबे की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया। मकान मालिक ने नगर निगम से मौके पर डंगा लगाने के साथ अतिरिक्त तिरपाल भेजने की मांग की है। स्थानीय पार्षद रचना भारद्वाज ने कहा कि मौके पर डंगा लगाया जाना है। इसका एस्टीमेट तैयार कर दिया गया है। जल्द ही मौके पर काम शुरू किया जाएगा।
लगातार बारिश से गिरि में आ रही गाद
राजधानी समेत आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गिरि पेयजल परियोजना में फिर गाद आ गई है। रविवार रात हुई बारिश के बाद गिरि में गाद की मात्रा बढ़ गई। हालांकि, इसका असर शहर की पेयजल आपूर्ति पर फिलहाल नहीं पड़ा है। कंपनी के अनुसार सोमवार को सभी परियोजनाओं से शहर को करीब 41 एमएलडी पानी मिला। सतलुज योजना अभी बंद है। गिरि में भी गाद के कारण पंपिंग प्रभावित हो रही है। कंपनी ने गुम्मा से पानी की आपूर्ति बढ़ाई है। शहर में फिलहाल तीसरे दिन पानी की आपूर्ति जारी रहेगी। कंपनी के एजीएम बसंत राठौर ने कहा कि गिरि में बारिश होने पर गाद आती है, लेकिन इसके बावजूद तीसरे दिन आपूर्ति दी जा रही है।