फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में बारिश से तबाही: यातायात ठप, कई गाड़ियां फंसी, महिला बही

Thu, 13 Jul 2017 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 13 Jul 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
Road Blocks after heavy rainfall in himachal.

हिमाचल में मानसून के रफ्तार पकड़ते ही जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से तबाही बढ़ती जा रही है। सड़कें बंद हैं जिसमें कई गाड़ियां फंसी हुई हैं। मंडी में खेतों में काम कर रही महिला की ब्यास में बहने से मौत हो गई।

Road Blocks after heavy rainfall in himachal.

भारी बारिश के चलते जगह-जगह भू -स्खलन से वीरवार को भी एनएच समेत दर्जनों छोटी-बड़ी सड़कें ठप हो गईं हैं। कई इलाकों में तारें टूटने से बिजली आपूर्ति ठप है। बारिश का पानी घरों में घुस गया है। चंबा में बारिश से तीसा, साहो इलाके में आधा दर्जन से अधिक रोड बंद हो गए हैं। इनमें एक दर्जन से अधिक बसें और छोटे वाहन फंसे हुए हैं। विभाग ने इन्हें निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।

Road Blocks after heavy rainfall in himachal.

उधर कांगड़ा में भी दुर्गम घाटी बरोट को जाने वाले सभी रास्ते बंद हो गए हैं। यहां पर्यटकों की कई गाड़ियां रात से ही रास्ते में फंसी हुई हैं। मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र की सिद्धपुर पंचायत के जोल मलहुआ गांव की कंचना देवी बुधवार सुबह 10 बजे ब्यास के किनारे खेतों में काम कर रही थी। नदी में अचानक पानी का तेज बहाव उसे अपने साथ बहा ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Road Blocks after heavy rainfall in himachal.

मंडी के पधर और जोगिंद्रनगर उपमंडल में भी भारी बारिश से एनएच-154 बार बार ठप हो रहा है। कांगड़ा में मैक्लोडगंज-भागसूनाग क्षेत्र में तार टूटने से बिजली गुल हो गई जबकि ऊना में नालियों का पानी घरों में घुस गया।

विज्ञापन
Road Blocks after heavy rainfall in himachal.

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 जुलाई तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed