तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां चिकित्सकों ने राकेश गर्ग को मृत घोषित कर दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।
उधर, दूसरा हादसा गगरेट स्थित एक उद्योग के पास पेश आया, जहां ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। नेपाल के वाके जिला का निवासी अजय कुमार उक्त उद्योग में कार्यरत अपने भाई दीपक को खाना देने आ रहा था।
इसी दौरान उसकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रविवार शाम अंब के कुठियाड़ी में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही 65 वर्षीय महिला को रौंद डाला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उसकी पहचान उर्मिला देवी पत्नी अमरनाथ शर्मा निवासा कुठियाड़ी के रूप में की गई है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामलों के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
ऊना में दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मौत
ऊना जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। घायलों का उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना अस्पताल ऊना किया जा रहा है। पुलिस ने तीनों हादसों के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक भदसाली निवासी राहुल जसवाल अपने एक अन्य साथी करनैल सिंह के साथ अपने पिता को घर लाने के लिए कार में निकला था। इसी दौरान वह ईसपुर मोड़ से थोड़ा आगे गगरेट की तरफ कार को पार्क करके अपने पिता का इंतजार कर रहा था।
इतने में एक अन्य कार चालक ने गलत दिशा में आकर उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में राहुल और करनैल के साथ दूसरी कार का चालक राकेश गर्ग बुरी तरह से घायल हो गया।