फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rifleman inder singh martyred in manipur terrorist attack

हिमाचल का एक और जवान वतन पर कुर्बान, मणिपुर में हुआ आईईडी ब्लास्ट

Tue, 14 Nov 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इंफाल/मंडी/गोहर
ब्यूरो/अमर उजाला, इंफाल/मंडी/गोहर Updated Tue, 14 Nov 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
rifleman inder singh martyred in manipur terrorist attack

देश की सुरक्षा में तैनात हिमाचल के एक और जवान वतन पर कुर्बान हो गया है। मणिपुर के चंदेल जिले में सोमवार सुबह हुए एक आईईडी ब्लास्ट  में मंडी के पंडोह निवासी राइफल मैन इंद्र सिंह (35) समेत दो जवान शहीद हो गए। 

विज्ञापन



छह जवान घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक राजधानी इंफाल से 64 किलोमीटर दूर चंदेल शहर के महामनी गांव में सुबह के समय जवान गश्त कर रहे थे तो उनके शिविर के पास एक धमाका हो गया।
विज्ञापन


इसमें राइफल मैन इंद्र सिंह और सोहन लैन की जान चली गई। उपायुक्त मंडी मदन चौहान ने कहा कि प्रशासन को जवान के शहीद होने की सूचना मिली है।

सोमवार शाम को जैसे ही परिजनों को सूचना मिली, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। इंद्र सिंह अपने पीछे माता, पत्नी और छह साल का बेटा छोड़ गए हैं। पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। मंगलवार को पैतृक गांव पंडोह में शहीद का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्र वर्ष 2003 में असम राइफल में भर्ती हुए थे। आईईडी धमाके में एन श्याम कुमार, एस सरकार, तीरेंद्र नाथ दास, राम गोविंद सिंह, निर्मल राय और लालनुनपुइया घायल हुए हैं।

रविवार रात को की थी मां-पत्नी से बात 

rifleman inder singh martyred in manipur terrorist attack

इंद्र सिंह के मामा मान सिंह ने बताया कि भांजे की शहादत पर उन्हें फख्र है। असम राइफल के अधिकारियों ने सूचना दी कि इंद्र सिंह की पार्थिव देह हवाई जहाज से चंडीगढ़ लाई जा रही है।

यहां से सड़क मार्ग से पंडोह गांव पहुंचाई जाएगी। शहीद का परिवार पंडोह में नए घर में रहता है। उनका पुराना घर पंडोह के बग्योध में है। मान सिंह ने बताया कि उनका भांजा जुलाई में छुट्टी पर घर आया था।

रविवार रात को ही उसने घर फोन कर पत्नी इंद्रा देवी और मां से बात की थी। परिजनों को अपना ख्याल रखने और जल्द घर आने की बात कहकर फोन रख दिया।

सोमवार को उनकी शहादत की सूचना मिलने के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। छह साल का बेटा अपने पिता का इंतजार कर रहा है। 

बीते साल भी चंदेल में शहीद हुआ था मंडी का लाल
22 मई 2016 को भी गोहर के सैगलागलू गांव के भूपेंद्र ठाकुर भी मणिपुर के चंदेल जिले में घात लगाकर किए हमले में शहीद हो गए थे। मई 2016 में छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में मंडी के नेरचौक के सीआरपीएफ जवान सुरेंद्र को वीरगति प्राप्त हुई थी।

छुट्टी आ रहे मेजर की घर के पास हृदयाघात से मौत

rifleman inder singh martyred in manipur terrorist attack

देश की सरहद से छुट्टी पर घर आ रहे सूबेदार मेजर मदन लाल की घर के पास हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सूबेदार मेजर मदन लाल कुठेड़ (लाहड़ी) तहसील जवाली के रहने वाले थे।

राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 20 पंजाब का यह जवान लेह में कार्यरत था। परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक वह छुट्टी पर घर आ रहे थे।

घर से मात्र तीन किलोमीटर दूर ही हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई। उनका 20 वर्षीय बेटा भी 20 पंजाब में है तथा वह भी लेह में अपनी सेवाएं दे रहा है। पार्थिव देह को उनके बेटे अरविंद ने मुखाग्नि दी।

इस अवसर पर सेना के जवानों ने सलामी दी तथा दो मिनट का मौन रखकर इस बहादुर जवान को अंतिम विदाई दी। मदन की अकस्मात मृत्यु पर उनके गृह क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed