HPTET Result 2019: हिमाचल में आठ विषयों की शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर-2019 में ली आठ विषयों की शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम घोषित कर दिया। पंजाबी, उर्दू और जेबीटी विषय के अलावा पांच विषयों में 50 प्रतिशत से कम ही अभ्यर्थी टेट पास कर पाए हैं।
टीजीटी मेडिकल का परिणाम तो सबसे निराशाजनक रहा है। टीजीटी मेडिकल में सिर्फ 5.12 अभ्यर्थी ही पास हुए, जबकि टीजीटी आर्ट्स में सफलता प्रतिशत 12.57 रहा। भाषा अध्यापक का परिणाम भी 16.95 प्रतिशत रहा।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर डालकर परिणाम देख सकते हैं।
विषय-आवेदनकर्ता- परीक्षा देने वाले- पास- प्रतिशतता
टीजीटी(नॉन मेडिकल)-8516-7868-3434-43.65
भाषा अध्यापक-5876-5350-907-16.95
टीजीटी(आर्ट्स)-22822-20765-2611-12.57
टीजीटी(मेडिकल)-6064-5620-288-5.12
पंजाबी-234-128-74-57.81
उर्दू-72-43-35-81.40
जेबीटी-11198-10488-5922-56.46
शास्त्री-2466-2280-782-34.30