फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rent

दुकानों का एरिया वाइज किराया देने से व्यापारियों का इनकार

Sat, 11 Jan 2020 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
rent
दुकानों की पैमाइश पर उठाए सवाल, बोले-मनमर्जी से की गई है पैमाइश
विज्ञापन

शिमला। शहर में नगर निगम की दुकानों की पैमाइश सवालों के घेरे में आ गई है। कारोबारियों ने निगम प्रशासन की ओर से करवाई गई पैमाइश पर सवाल खड़े करते हुए एरिया वाइज किराया देने से मना कर दिया है। नगर निगम ने अभी लोअर बाजार में नई दरों पर दुकानों के किराया बिल जारी किए हैं। पहली बार बिल एरिया के मुताबिक जारी किए गए हैं।
कारोबारियों का कहना है कि उनकी दुकानों की पैमाइश गलत की गई है। एक जैसी दो दुकानों के बिलों में भारी अंतर है। कारोबारियों का कहना है कि निगम के कर्मचारियों ने खुद यह पैमाइश की है। किसी तकनीकी अधिकारी या पटवारी की मदद नहीं ली गई। इसके अलावा नगर निगम के पास ऐसा कोई रिकॉर्ड भी नहीं है जिसमें पता चल सके कि पहले की तुलना में दुकान कितनी गुना बढ़ाई गई है। ऐसे में मनमर्जी से पैनल्टी लगा दी गई है। कारोबारियों ने शिमला व्यापार मंडल से भी इस मुद्दे पर निगम प्रशासन से बात करने को कह दिया है। मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि कारोबारियों की जो शिकायतें हैं, उन पर निगम आयुक्त से बात करेंगे।
विज्ञापन

शहर में हैं निगम की 987 दुकानें
शहर में नगर निगम की कुल 987 दुकानें हैं। इनका किराया बीते साल ही तय किया गया था। इस साल पहली बार कारोबारियों को नई दरों पर बिल जारी हो रहे हैं। इसमें जिस कारोबारी की जितनी बड़ी दुकान है, उसे एरिया मुताबिक नया किराया जारी किया जा रहा है। इसके कारण कई कारोबारियों का किराया 15 से 20 गुना ज्यादा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज ने कहा कि कारोबारियों की बिल संबंधी शिकायतें दूर की जा रही हैं। नियमानुसार ही सभी को बिल जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed