फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Relief to consumers: next month half a kilo more of flour, half a kilo less rice will be provided in ration depots

उपभोक्ताओं को राहत: अगले माह हिमाचल के राशन डिपुओं में आधा किलो ज्यादा मिलेगा आटा

Fri, 29 Apr 2022 04:55 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Apr 2022 04:55 AM IST
सार

खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने मई के लिए राशन की अलाटमेंट जारी कर दी है। अप्रैल में उपभोक्ताओं को प्रति राशनकार्ड 13.5 किलो आटा और छह किलो चावल मिले थे।  मई में 14 किलो आटा और साढ़े पांच किलो चावल मिलेंगे।

विज्ञापन
Relief to consumers: next month half a kilo more of flour, half a kilo less rice will be provided in ration depots
आटा व चावल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 19.50 लाख राशनकार्ड धारकों को डिपुओं में अगले माह आटा आधा किलो ज्यादा और चावल आधा किलो कम मिलेंगे। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने मई के लिए राशन की अलाटमेंट जारी कर दी है। अप्रैल में उपभोक्ताओं को प्रति राशनकार्ड 13.5 किलो आटा और छह किलो चावल मिले थे। मई में 14 किलो आटा और साढ़े पांच किलो चावल मिलेंगे। अन्य सस्ते राशन में तीन दालें मलका, माश और दाल चना, दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो नमक शामिल है।

विज्ञापन


उपभोक्ताओं को यह राशन प्रदेश सरकार, जबकि आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। प्रदेश सरकार ने डिपो होल्डरों को महीने की पहली तारीख को गोदामों से राशन उठाने के निर्देश दिए हैं। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि मई में उपभोक्ताओं के लिए राशन का कोटा जारी किया गया है। 
विज्ञापन


डिपो से सैंपल लेने के निर्देश 
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिला नियंत्रक अधिकारियों को डिपो से खाद्य वस्तुओं के सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। खाद्य आपूर्ति निगम की आगामी निदेशक मंडल की बैठक में अधिकारियों से सैंपल रिपोर्ट के बारे में पूछा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed