फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Redimade clothes

रेडीमेड कपड़े नहीं होंगे महंगे

Sat, 01 Jan 2022 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Redimade clothes
12 फीसदी जीएसटी वसूलने का था प्रस्ताव
विज्ञापन

कारोबारियों के पास पड़ा है पिछला स्टॉक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में अभी रेडीमेड कपड़े महंगे नहीं होंगे। कपड़ों पर जीएसटी की दर अभी पांच फीसदी ही रहेगी। जीएसटी परिषद की शुक्रवार को हुई बैठक में लिए फैसले से आम लोगों के साथ शहर के सैकड़ों कारोबारियों ने राहत की सांस ली है।
पहली जनवरी से रेडीमेड कपड़ों पर जीएसटी की दर 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करने का फैसला लिया था जिसे शुक्रवार को हुई बैठक में टाल दिया गया है। इस फैसले के बाद जहां रेडीमेड कपड़े महंगे होने थे वहीं कारोबारियों को भी नुकसान हो रहा था। शिमला व्यापार मंडल के अनुसार शहर के सैकड़ों कारोबारियों ने शिमला में विंटर टूरिस्ट सीजन और बर्फबारी को देखते हुए अक्तूबर-नवंबर में ही रेडीमेड कपड़ों का स्टॉक मंगवा रखा है। यह स्टॉक पांच फीसदी जीएसटी पर खरीदा था। ज्यादातर सैलानियों के पास अभी भी काफी मात्रा में पिछला स्टॉक पड़ा हुआ है। कारोबारियों का कहना है कि यदि जीएसटी की दर बढ़ती तो पहली जनवरी से इन्हें इसी पुराने स्टॉक को बेचने पर 12 फीसदी जीएसटी भरना पड़ना था। इससे कारोबारियों को काफी नुकसान हो रहा था। अब कारोबारियों के पास अपना पिछला स्टॉक निकालने का वक्त मिलेगा।
विज्ञापन

जनता-कारोबारियों को राहत : सरना
रेडीमेड कपड़ों पर जीएसटी की दर नहीं बढ़ेगी जिससे यह महंगे नहीं होंगे। इस फैसले से जहां जनता को राहत मिलेगी, वहीं कारोबारियों को भी अपना पुराना स्टॉक निकालने का वक्त मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय सरना, उपाध्यक्ष शिमला व्यापार मंडल
महंगे हो जाएंगे जूते-चप्पल
जीएसटी काउंसिल ने फुटवियर पर बढ़ाए गए जीएसटी के फैसले को बरकरार रखा है। पहली जनवरी से जूतों और चप्पलों की खरीद पर पांच की जगह 12 फीसदी जीएसटी वसूला जाएगा। इससे फुटवियर अब पहले से महंगा मिलेगा। शहर के कई कारोबारियों को भी अब पुराना स्टॉक नई दरों पर बेचना पड़ेगा।

दूसरे व्यापार मंडल ने जताया आभार
वहीं, संजीव ठाकुर की अगुवाई वाले शिमला व्यापार मंडल ने रेडीमेड कपड़ों पर जीएसटी न बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है। अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि उन्होंने इस फैसले पर पहले ही विरोध जता दिया था। बाकायदा ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा था। अब इसमें राहत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed