फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment of clerks in hp state cooperative agricultural bank

बैंक में क्लर्क के पदों पर भर्ती, 9 फरवरी तक करें आवेदन

Sat, 28 Jan 2017 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 Jan 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
recruitment of clerks in hp state cooperative agricultural bank

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक में अप्रेंटिस क्लर्कों के 113 पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों को भरने के लिए राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड लिखित परीक्षा लेगा। 18 से 35 साल की आयु के इच्छुक युवा नौ फरवरी तक इन पदों के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इन पदों के लिए ग्रेजुएशन करने वाले आवेदन कर सकते हैं। चयनित युवाओं को छह हजार रुपये का मासिक मानदेय मिलेगा। 90 अप्रेंटिस क्लर्क पदों पर जहां परिणाम घोषित होते ही नियुक्तियां कर दी जाएंगी, वहीं 23 अन्य पदों के लिए प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी। यह सूची परिणाम घोषित होने के एक साल तक मान्य होगी। बैंक की भविष्य में खोली जाने वाली शाखाओं में इन 23 पदों में से नियुक्तियां की जाएंगी। 

विज्ञापन

सामान्य वर्ग से भरे जाएंगे 31 पद

recruitment of clerks in hp state cooperative agricultural bank

बैंक में भरे जाने वाले अप्रेंटिस क्लर्क के 90 पदों का विभिन्न वर्गों में विभाजन किया गया है। मूल रूप से हिमाचली इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग से 31, अनुसूचित जाति से 13, अनुसूचित जनजाति से 2 और अन्य पिछड़ी जातियों व वर्गों से 9 पद भरे जाएंगे। एक्स सर्विस मैन कोटे में सामान्य वर्ग से 8, अनुसूचित जाति से 2, अनुसूचित जनजाति से 1 और अन्य पिछड़ी जातियों व वर्गों से 2 पद भरे जाएंगे। 

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के कोटे में सामान्य वर्ग से 1, अनुसूचित जाति से 1 पद भरा जाएगा। दिव्यांग कोटे में सामान्य वर्ग से 1, अनुसूचित जाति से 1 और अन्य पिछड़ी जातियों व वर्गों से 1 पद भरा जाएगा। अंत्योदय और गरीबी रेखा से नीचे के कोटे में सामान्य वर्ग से 8, अनुसूचित जाति से 2, अनुसूचित जनजाति से 1 और अन्य पिछड़ी जातियों व वर्गों से 3 पद भरे जाएंगे। 

खेल कोटे में सामान्य वर्ग से 3 पद भरे जाएंगे। 23 अन्य पदों का भी विभिन्न वर्गों में विभाजन कर दिया गया है। इसके तहत सामान्य वर्ग से 12, अनुसूचित जाति से 5, अनुसूचित जनजाति से 1 और अन्य पिछड़ी जातियों व वर्गों से 4 पद भरे जाएंगे। एक्स सर्विस मैन कोटे में सामान्य वर्ग से 1 पद भरा जाएगा।

सामान्य वर्ग को 600 रुपये देनी होगी फीस

recruitment of clerks in hp state cooperative agricultural bank

अप्रेंटिस क्लर्क के पद के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के युवाओं को 600 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ी जातियों व वर्गों, दिव्यांग,  अंत्योदय और गरीबी रेखा से नीचे तथा स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के कोटे से आने वाले युवाओं को 400 रुपये फीस देनी होगी। 

88 नंबरों की होगी लिखित परीक्षा
स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दो घंटे की परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। परीक्षा की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। लिखित परीक्षा 88 नंबरों की होगी। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 12 नंबर साक्षात्कार के जोड़े जाएंगे। साक्षात्कार में एक पद के लिए तीन युवाओं को बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed