फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   record production of apple crop in kinnaur.

मशहूर किन्नौरी सेब की बंपर पैदावार, बनेगा रिकॉर्ड

Wed, 23 Sep 2015 12:58 PM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
record production of apple crop in kinnaur.

दुनिया भर में मशहूर किन्नौरी सेब की इस बार बंपर पैदावार है। यह दावा बागवानी विभाग का है। पिछला रिकॉर्ड टूट सकता है। इस बार तीस लाख पेटी सेब उत्पादन का अनुमान है। हिमाचल के जनजातीय जिले किन्नौर के निचले क्षेत्रों से विश्व प्रसिद्ध किन्नौरी सेब का सीजन चरम पर है। बागवानी विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में इस बार तीस लाख पेटी सेब का उत्पादन होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


जिले के निचार, सुंगरा, बारो, कंगोस, बरी, पौंडा, कांच, रूपी, तरांडा, छोटा कंबा, बड़ा कंबा, गरशू, चौरा, निगुलसरी, थाच, छौडा, कफौरस, शिलानी, पानवी, टापरी, पुनंग, रामनी, जानी, चगांव, उरनी, चौलिगं, युला, मीरू, रूनंग, किल्बा, पोवारी, तांगलिंग और पुर्वणी से अब तक 2 लाख 47 हजार 146 पेटी सेब मंडियों में बेचा गया है।

विज्ञापन

30 लाख पेटियां होने का अनुमान

record production of apple crop in kinnaur.

बीते साल की तुलना में इस बार सेब की अधिक फसल होने की उम्मीद है। इन दिनों सेब का अधिकतम दाम 1000 से 1200 रुपये प्रति पेटी तक मिल रहा है। हालांकि, बीते साल उत्पादन कम होने से बागवानों को प्रति पेटी 1500 से 2000 रुपये तक दाम मिले थे। बीते साल जिले से करीब 26 लाख 66 हजार सेब की पेटियां देश की मंडियों में भेजी गई थीं।

निचार क्षेत्र के बागवान मनोज नेगी, वीरेंद्र नेगी, सुरेंद्र पाल नेगी, शंकर सिंह राठौर, भीष्म सिंह नेगी, आजाद सिंह नेगी, अमर नेगी, चेतराम नेगी, संजीव नेगी, बलवंत नेगी, अमर सिंह नेगी, देवी सिंह नेगी सहित अन्य बागवानों ने कहा कि इस साल सेब के अच्छे दाम मिल रहे हैं।

उद्यान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार किन्नौर से करीब 30 लाख तक सेब की पेटियां देश के विभिन्न मंडियों में पहुंचने का अनुमान है। जिला उद्यान अधिकारी जीएस वर्मा ने कहा कि इस साल भारी बर्फबारी तथा चिलिंग ऑवर पूरे होने से सेब की अच्छी फसल है। किन्नौर से अधिक फसल होने की संभावना है। इस वर्ष सेब की बंपर फसल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed